रांची – गोरखपुर – रांची होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन 12 मार्च को

RANCHI: यात्रियों की सुविधा एवं होली फेस्टिवल के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए ट्रेन संख्या 02883/02884 रांची – गोरखपुर – रांची होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा।
ट्रेन संख्या 02883 रांची – गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन 12/03/2025 (बुधवार) को रांची से प्रस्थान करेगी। ( केवल एक ट्रिप)
इस ट्रेन का रांची प्रस्थान बुधवार 23:55 बजे, मूरी आगमन 01:20 बजे प्रस्थान 01:25 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:45 बजे प्रस्थान 02:55 बजे, गोमो आगमन 04:20 बजे प्रस्थान 04:25 बजे, कोडरमा आगमन 05:33 बजे
प्रस्थान 05:35 बजे, गया आगमन 07:00 बजे प्रस्थान 07:05 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 10:15 बजे प्रस्थान 10:25 बजे, बनारस आगमन 11:45 बजे प्रस्थान 11:58 बजे एवं गोरखपुर आगमन गुरुवार 19:50 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 02884 गोरखपुर – रांची होली स्पेशल ट्रेन 14/03/2025 (शुक्रवार) को गोरखपुर से प्रस्थान करेगी। (केवल एक ट्रिप)
इस ट्रेन का गोरखपुर प्रस्थान शुक्रवार 11:00 बजे, बनारस आगमन 18:15 बजे प्रस्थान 18:25 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 19:23 बजे प्रस्थान 19:33 बजे, गया आगमन 22:05 बजे प्रस्थान 22:10 बजे,
कोडरमा आगमन 23:23 बजे प्रस्थान 23:25 बजे, गोमो आगमन 01:05 बजे प्रस्थान 01:10 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:25 बजे प्रस्थान 02:30 बजे, मूरी आगमन 03:50 बजे प्रस्थान 03:55 बजे एवं रांची आगमन शनिवार 05:30 बजे होगा।
इन ट्रेनों में जनरेटर यान का 01 कोच, एस एल आर डी का 01 कोच,सामान्य श्रेणी के 04 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 06 कोच,
वातानुकूलित 3-टियर के 07 कोच, वातानुकूलित 2-टियर के 02 कोच एवं वातानुकूलित प्रथम श्रेणी तथा वातानुकूलित 2-टियर संयुक्त का 01 कोच कुल 22 कोच होंगे।