September 8, 2026

राॅंची में आज कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल

0
Screenshot_20260908_102241_Chrome

RANCHI:  राजधानी राॅंची के कई इलाकों में मंगलवार, 8 सितंबर को बिजली मेंटेनेंस और LT लाइन में केबलिंग कार्य के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

अलग-अलग इलाकों में सुबह से शाम तक बिजली बंद रहेगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरी काम समय रहते निपटा लें।

कोकर शहरी ओरमांझी विद्युत उपकेंद्र के तहत उद्धव बाबू लेन और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

चडरी विद्युत उपकेंद्र के तहत कुंदन टायर, ताराबाबू लेन और आसपास के इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

चुटिया के पावर हाउस क्षेत्र में छठ तालाब के पास टीआरडब्ल्यू एरिया में सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, जबकि कृष्णापुरी रोड नंबर-3, नाला साइड इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

कृष्णापुरी छठ तालाब रोड नंबर-1 में दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

वहीं, सुखदेव नगर स्थित काली मंदिर गली में सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार, कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…