रिम्स रांची में रिम्स बेसिक नी आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स 2026” का सफल आयोजन
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण “सॉ बोन वर्कशॉप (Saw Bone Workshop)” रहा,
RANCHI: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची के हड्डी रोग विभाग द्वारा 6 सितंबर 2026 को एनटीसी, चौथी मंजिल, रिम्स रांची में रिम्स बेसिक नी आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स 2026” का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन हड्डी रोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. गोविंद कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया।
डॉ. अभिषेक गुरिया एवं डॉ. सपन कुमार ने कार्यक्रम के आयोजन सचिव (Organising Secretaries) के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य हड्डी रोग विशेषज्ञों, स्नातकोत्तर चिकित्सकों एवं रेजिडेंट डॉक्टरों को घुटना प्रत्यारोपण (Knee Arthroplasty) की मूलभूत अवधारणाओं एवं व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण देना था।
रिम्स के निदेशक प्रो. डॉ. डी. के. सिन्हा ने कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि (Guest of Honour) के रूप में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम में प्रतिष्ठित अतिथि विशेषज्ञ के रूप में एम्स भुवनेश्वर के डॉ. सुजीत त्रिपाठी तथा एम्स कल्याणी के डॉ. सम्राट ने भाग लिया।
उन्होंने प्रतिभागियों के साथ घुटना प्रत्यारोपण से संबंधित अपने ज्ञान, शल्य चिकित्सा अनुभव एवं महत्वपूर्ण व्यावहारिक पहलुओं को साझा किया।
झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आमंत्रित विशेषज्ञों में डॉ. शंकर निवास, डॉ. रोहित लाल, डॉ. संजय जायसवाल, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. शशि सुमन, डॉ. अभिनव मिश्रा एवं डॉ. शशिकांत शामिल थे।
विशेषज्ञों ने व्याख्यान, तकनीकी प्रदर्शन तथा संवादात्मक चर्चा के माध्यम से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
कोर्स के दौरान रोगी चयन एवं ऑपरेशन-पूर्व योजना, सर्जिकल एप्रोच एवं एक्सपोजर, बोन कट के सिद्धांत, इम्प्लांट की सही पोजिशनिंग, सॉफ्ट-टिश्यू बैलेंसिंग,
अलाइनमेंट तकनीक तथा ऑपरेशन के बाद देखभाल एवं पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत शैक्षणिक सत्र आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण “सॉ बोन वर्कशॉप (Saw Bone Workshop)” रहा, जिसमें प्रतिभागियों को मॉडल बोन पर टोटल नी आर्थ्रोप्लास्टी (TKA) के विभिन्न चरणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
इस हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को घुटना प्रत्यारोपण की आवश्यक शल्य तकनीकों को समझने एवं अभ्यास करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हड्डी रोग विशेषज्ञों, स्नातकोत्तर चिकित्सकों एवं रेजिडेंट डॉक्टरों ने भाग लिया।
विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों के बीच हुए संवादात्मक सत्रों में प्राथमिक घुटना प्रत्यारोपण के दौरान आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों, सर्जिकल निर्णय तथा उनके व्यवस्थित समाधान पर विशेष चर्चा हुई।
रिम्स बेसिक नी आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स 2026” का सफल आयोजन हड्डी रोग विभाग, रिम्स रांची की उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा शिक्षा, व्यावहारिक शल्य प्रशिक्षण, अकादमिक उत्कृष्टता एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के क्षेत्र में निरंतर कौशल विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
