September 7, 2026

शिक्षक दिवस पर बच्चों को पठन-पाठन सामग्री, शिक्षकों को उपहार

0
IMG-20260906-WA0024

RANCHI:  शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर सत्य शिव सुंदरम फाउंडेशन के डायरेक्टर सोहन कुमार (सोनू) के द्वारा जेम्स फील्ड पब्लिक स्कूल, बालालोंग, रांची में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री एवं खाद्य पदार्थों का वितरण किया गया, वहीं शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

विद्यालय के प्रिंसिपल सोहन कुमार ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं।

उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई करने, अनुशासन बनाए रखने और अपने शिक्षकों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।

फाउंडेशन के डायरेक्टर सोहन कुमार (सोनू) ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना और शिक्षकों का सम्मान करना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…