September 6, 2026

राज्य के उच्च शिक्षा, नगर विकास, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन, राज्य में शोक की लहर

0
IMG-20260906-WA0010

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

RANCHI: मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने उच्च शिक्षा, नगर विकास, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग, झारखंड सरकार, के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे प्रिय सुदिव्य कुमार सोनू जी के असामयिक निधन की दुःखद सूचना को स्वीकार कर पाना मेरे लिए बेहद कठिन है।

मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्री सुदिव्य कुमार का जाना मेरे व्यक्तिगत जीवन में ऐसी शून्यता छोड़ गया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।

आज उन्हें याद करते हुए मन में बार-बार यह आ रहा है कि ज़िंदगी कितनी क्षणभंगुर है। कल तक जो आवाज़ हमारे बीच थी, आज वह सिर्फ स्मृतियों में रह गई है।

मंत्री सुदिव्य कुमार जी परलोक गमन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनका जाना राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।

उन्होंने दुःख की इस घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनके परिजनों को संबल प्रदान करने हेतु उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

आप हमेशा याद आएंगे.. नमन!

आज शाम नरसिंह घाट पर होगी दिवंगत सुदिव्य सोनू की अंत्येष्टि,12 बजे गिरिडीह पहुचेंगे CM

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन काफी मर्माहत हैं।

मुख्यमंत्री दिन के लगभग 12 बजे रांची से गिरिडीह पहुंचेंगे। सोनू के निधन के बाद परिवार और सरकार उनकी अंत्येष्टि को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार रविवार की शाम लगभग चार बजे गिरिडीह के नरसिंह घाट पर उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

सुदिव्य सोनू के पार्थिव शरीर को विधानसभा परिसर लाने की कोई योजना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…