जल्द ही राजधानी में तीन नए फ्लाईओवर का काम शुरू होगा
राँचीवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी
RANCHI: राँचीवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही राजधानी में तीन नए फ्लाईओवर का काम शुरू होने वाला है, दरअसल करमटोली, अरगोड़ा और हरमू फ्लाईओवर का टेंडर फाइनल हो गया है।
अब अगले महीने यानि अक्टूबर से फ्लाईओवर निर्माण का कार्य शुरू किया जायेगा।
अक्टूबर में दुर्गा पूजा के बाद से फ्लाईओवर निर्माण का काम शुरू होगा।
स्टेट हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ झारखंड की ओर से इन तीनो फ्लाईओवर का निर्माण कार्य किया जायेगा।
