September 10, 2026

मानसिक तनाव से जूझ रहे व्यक्ति को अकेले संघर्ष नहीं करना चाहिए: शशि प्रकाश झा

0
IMG-20260910-WA0010

चुप्पी को बातचीत, निराशा को आशा में बदलें”, रांची में आत्महत्या रोकथाम अभियान शुरू

RANCHI: रांची में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन सभागार में जागरूकता कार्यक्रम और रैली का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने किया।

इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों और कर्मचारियों को आत्महत्या रोकथाम के प्रति जागरूक रहने तथा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तत्पर रहने की शपथ दिलाई गई।

अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि मानसिक तनाव से जूझ रहे व्यक्ति को अकेले संघर्ष नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा, “चुप्पी को बातचीत में बदलना होगा और निराशा को आशा में बदलने का प्रयास करना होगा।” उन्होंने परिवार, दोस्तों और चिकित्सकों से अपनी परेशानियां साझा करने पर जोर दिया।

जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. सीमा गुप्ता ने कहा कि अपनी भावनाओं और परेशानियों को साझा नहीं करना मानसिक संकट का कारण बन सकता है।

उन्होंने अचानक व्यवहार में बदलाव, निराशा, सामाजिक दूरी और लगातार तनाव जैसे संकेतों को गंभीरता से लेने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया के अत्यधिक इस्तेमाल से बचने की सलाह दी।

चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ए.आर. मुस्ताफी ने सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने अवसाद के दौरान व्यवहार में आने वाले बदलावों को नजरअंदाज नहीं करने की बात कही।

कार्यक्रम के बाद स्वास्थ्यकर्मियों और एएनएमटीसी की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली।

जिले में 10 से 16 सितंबर तक स्कूल-कॉलेजों में मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, आत्महत्या के चेतावनी संकेत और समय पर मदद लेने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता के लिए टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…