अखबार में समोसा-पकौड़ा परोसने वालों पर होगी कार्रवाई

0
IMG-20260608-WA0012

FSSAI ने जारी की सख्त चेतावनी,नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई 

RANCHI: देश भर में चाय की दुकानों, रेहड़ियों और छोटे-बड़े होटलों पर अखबार में समोसा, पकौड़ा या अन्य तली हुई चीजें रखकर देने का चलन काफी पुराना है।

लेकिन अब ऐसा करने वाले दुकानदारों पर सरकार का कड़ा हंटर चलने वाला है।

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अखबारों में खाद्य पदार्थों को परोसने और पैक करने पर देशव्यापी प्रतिबंध लगा दिया है।

FSSAI के मुताबिक, इस नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…