October 17, 2026

राॅंची में खुले दुर्गा पूजा पंडाल, डीसी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

0
IMG-20261015-WA0055

RANCHI:  राजधानी राॅंची में बुधवार को कई प्रमुख दुर्गा पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री मोरहाबादी स्थित गीतांजलि क्लब दुर्गा पूजा समिति समेत विभिन्न पूजा पंडालों के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।

उन्होंने पंडालों की सजावट और तैयारियों का जायजा लेने के साथ सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने प्रवेश-निकास मार्गों, भीड़ प्रबंधन, अग्निशमन व्यवस्था और विधि-व्यवस्था की समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन किए। पूजा समितियों की ओर से धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

उपायुक्त ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सद्भाव, सहयोग और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है।

उन्होंने युवाओं से समाज सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…