रिम्स, राँची के चिकित्सकों के काला फीता लगा कर सामूहिक शक्ति प्रदर्शन एवं विरोध शुरू
RANCHI: झारखण्ड में IMA, JSHSA, FAIMA, JDA, JDN एवं अन्य चिकित्सक संगठनों के द्वारा विभिन्न मांगो के समर्थन में रिम्स, राँची के चिकित्सकों के द्वारा 13 नवंबर से काला फीता लगा कर सामूहिक शक्ति प्रदर्शन एवं विरोध किया जा रहा है।


यह विरोध प्रदर्शन 21 नवंबर तक चलेगा।
और सरकार यदि मांगों को नहीं मानती है तो फिर हड़ताल के साथ साथ विरोध प्रदर्शन होगा।
22 नवंबर को झारखंड में चिकित्सक सामुहिक कार्य बहिष्कार करेंगे।
