राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी मे भाग लेने झारखण्ड टीम विदर्भ रवाना

RANCHI : महाराष्ट्र के विदर्भ मे आयोजित 51वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक /बालिका कबड्डी प्रतियोगिता मे भाग लेने झारखंड राज्य कबड्डी संघ की टीम बुधवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन से टीम के साथ 6(छ) ऑफिसियल के साथ रवाना हुई।
झारखंड टीम टाटा रवाना होने से पूर्व इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिला संघ अध्यक्ष एम पी सिंह सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किये एवं सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दी एवं टीम जीत हेतु शुभकामनायें दी।
टीम मे शामिल खिलाड़ी इस प्रकार हैं बालिका टीम – र्स्नेहा थापा (कप्तान रांची ), सृष्टि सिंह (धनबाद ), मुस्कान गुप्ता(धनबाद ), रेखा महतो (बोकारो ), सलोनी राणा (बोकारो )नेहा उरांव (गुमला ), रुक्मणि कुमारी (खूंटी ), पूजा महतो (गिरिडीह ), सलोनी कुमारी (गुमला ), रीना धान (रांची ), कोमल उरांव (रांची ), राधिका उराव (राधिका )।
प्रशिक्षक :- लक्ष्मी कुमारी
मैनेजर:–दिव्यांश कुमार। बालक वर्ग – सौरभ कुमार (कप्तान रांची), अशोक सिरका ( उप कप्तान वेस्ट सिंगभूम ), अंकित यादव (रांची ), सूजल केशरी (रांची ), इरफ़ान आलम (गढ़वा ),
हरिओम सिंह (गढ़वा ), उज्जवल पाठक (वेस्ट सिंगभूम ), रिषभ कुमार (पूर्वी सिंगभूम ), यद्रेश कुमार (गुमला ), चन्दन कुमार (गोड्डा ), विवेक कुमार (धनबाद )पिन्टू महतो (ब्राह्मरिशी धनबाद ),
प्रशिक्षक :–शिव सागर
मैनेजर:–कुणाल कुशवाहा
ऑफिसियल – तिलक राम साहू (ईस्ट सिंहभूम ), मिंटू ठाकुर (धनबाद ), मनोज शर्मा (बोकारो ), रोहित शर्मा (रांची ), शिव महतो ( खूंटी ).हरीश कुमार व तपन रावत शामिल है।
झारखण्ड राज्य कबड्डी संघ महासचिव संजय कुमार झा ने कहा कि एमच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के बैनर तले इस राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता मे भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों का चयन अनुभवी कोच द्वारा किया गया है उम्मीद है राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे अच्छा प्रदर्शन राज्य के खिलाडी करेंगें।