हेमंत सरकार के दावों और वादों पर रत्ती भर भी भरोसा नहीं: आदित्य साहू

0
IMG-20260515-WA0008

हेमंत सरकार को उनके झूठे वादों के सहारे घेरेगी झारखंड भाजपा

प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी ने तैयार किया भावी आंदोलनों का खाका

RANCHI: भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक के दौरान राज्य की वर्तमान राजनीतिक हालात, किसानों के संकट एवं उनके हालिया नुकसान, राज्य सरकार की वादाखिलाफी, एसआईआर सहित प्रदेश के अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर गहन चर्चा हुई।

बैठक के दौरान राज्य की वर्तमान हेमंत सरकार की विफलताओं पर सरकार को मजबूती से घेरने के लिए भावी आंदोलनों की रूपरेखा तैयार की गई।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड सरकार के किसी वादा और दावा पर रत्ती भर भी भरोसा नहीं है। यह सरकार केवल घोषणा करने में माहिर है। इनके सभी घोषणाओं का क्या हश्र हुआ है, यह जगजाहिर है।

बैठक के बाद मीडिया को ब्रीफिंग करते हुए प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने कहा कि पार्टी की मंडलों में, जिलों में और कोर ग्रुप की बैठक पूर्व में संपन्न हो चुकी है।

आज प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई है। पिछली तमाम बैठकों में आए विषयों के आधार पर पार्टी आगे की रणनीति व आंदोलन की रचना प्रारंभ करने जा रही है।

श्री मिश्रा ने कहा कि पूरे देश की भांति झारखंड में भी SIR का काम चुनाव आयोग द्वारा किया जा रहा है। आयोग द्वारा सभी राजनीतिक दलों से अपने अपने दल के BLA टू कार्यकर्ता का नाम और फोटो जिला के कार्यालय में जमा करने का आग्रह किया है।

बीजेपी ने यह काम अच्छी तरह से कर लिया है। BLA वन के साथ सरकार द्वारा जो पांच दिवसीय प्रशिक्षण होना है, प्रदेश पदाधिकारी की बैठक में इस पर भी चर्चा हुई।

एक सजग राजनीतिक दल होने के नाते भाजपा SIR के मुद्दे पर काफी सजग है। झारखंड के वोटर लिस्ट में काफी विसंगतियां हैं इसलिए SIR का काम यहां काफी अच्छी तरह करना है।

इसमें संशोधन करना बहुत जरूरी है ताकि आने वाले चुनाव में शुद्ध मतदाता सूची के माध्यम से चुनाव हो सके।

श्री मिश्रा ने कहा कि किसान आज संकट के दौर से गुजर रहे हैं। बेमौसम बारिश और ओला वृष्टि से अन्नदाता काफी प्रभावित हुए हैं। किसानों को ₹3200 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी देने का सरकारी दावा फेल है।

वहीं पूरे राज्य में प्रखंड स्तर पर स्थानीय समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। लोग इससे काफी जूझ रहे हैं। किसानों की समस्या के साथ-साथ स्थानीय समस्याओं को लेकर भी पार्टी ने 15 मई से लेकर 20 मई तक अलग अलग तिथि में राज्य के सभी प्रखंड कार्यालयों में एकदिवसीय धरना देने का निर्णय लिया है।

जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ जनता की भागीदारी भी रहेगी। महागठबंधन सरकार द्वारा किए गए पूर्व में उनके ही वादों को पूरा करने की मांग भाजपा करेगी।

राज्य के तमाम मुद्दे पार्टी के संज्ञान में है, पार्टी समय समय पर राज्य सरकार के संज्ञान में इसे लाने का काम पहले भी करती रही है और आगे भी करेगी। एक जागरूक राजनीतिक दल का दायित्व भाजपा निभाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में आदित्य साहू के अलावा बाबूलाल मरांडी, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, करमवीर सिंह, राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, डॉ प्रदीप कुमार वर्मा,सुनील सोरेन,

मुनेश्वर साहू, गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह, दिलीप वर्मा, शैलेंद्र कुमार सिंह, सरोज सिंह, सुनीता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित कुमार, मनीर उरांव, शालिनी बैसखियार, सूरज कुमार गुप्ता आदि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…