एनीमिया उन्मूलन के लिए AMB T-4 मोबाइल ऐप के सफल क्रियान्वयन के लिए ऑनलाइन बैठक

0
IMG-20260514-WA0021

RANCHI: एनीमिया उन्मूलन के लिए AMB T-4 मोबाइल ऐप के सफल क्रियान्वयन के लिए आज नामकुम स्थित एनएचएम कार्यालय में ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ऐप की तकनीकी खूबियों जैसे ऑफलाइन मोड, रीयल-टाइम मॉनिटरिंग, और गंभीर एनीमिया मामलों की ट्रैकिंग जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

ऐप को जैप आईटी के सर्वर पर माइग्रेट करने और इसे VHSND तथा PMSMA जैसे स्वास्थ्य कार्यक्रमों के साथ एकीकृत करने को लेकर विमर्श किया गया।

बैठक में शिशु स्वास्थ्य कोषांग के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. विजय रजक, आईईसी के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. राहुल किशोर सिंह, जैप आईटी और आईईजी भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

डॉ विजय रजक ने बताया कि अगले एक महीने के भीतर राज्य भर में इस ऐप को इंस्टॉल और पूरी तरह सक्रिय करने की योजना है। विदित हो कि झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में डिजिटल बदलावों को अभी हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

चंडीगढ़ में आयोजित 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन में झारखंड के AMB T-4 मोबाइल एप्लिकेशन और ‘एकीकृत शिशु देखभाल मॉडल’ को देश की सर्वश्रेष्ठ कार्यप्रणालियों में शामिल करते हुए पुरस्कृत किया गया था।

राज्य में सहिया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ‘संयुक्त गृह भ्रमण’ के नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

इस मॉडल ने पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया है, जिससे कुपोषित बच्चों की पहचान और उपचार में तेजी आई है।
चंडीगढ़ में आयोजित इस शिखर सम्मेलन में देश भर के स्वास्थ्य विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं ने भाग लिया था, जहाँ झारखंड के इन मॉडलों को अन्य राज्यों के लिए भी अनुकरणीय बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…