कुरमी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को भेंट की रघुनाथ महतो की प्रतिमा 

0
IMG-20260513-WA0009

RANCHI: : कुरमाली भाषा परिषद के तत्वावधान में राजधानी रांची स्थित लोक भवन में आज कुरमी समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं चुआड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ महतो की प्रतिमा महामहिम को भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को रघुनाथ महतो के संघर्ष, बलिदान और समाज के प्रति उनके योगदान की जानकारी दी।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को बताया कि ऐसे वीर सपूतों का इतिहास नई पीढ़ी तक पहुंचना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि रघुनाथ महतो की उक्त प्रतिमा राजभवन परिसर में स्थापित की जाएगी, जिससे आने वाली पीढ़ियों को उनके साहस और देशभक्ति से प्रेरणा मिलेगी।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे कुरमी समाज के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, शैलेन्द्र महतो, कुरमाली भाषा परिषद् के अध्यक्ष डॉ राजा राम महतो,अधिवक्ता मृत्युंजय प्रसाद,समाजसेवी सत्यनारायण महतो एवं सखीचंद महतो शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…