मोदी की नेतृत्व क्षमता की जीत : सुदेश महतो

0
Screenshot_20260417_233722_Chrome

RANCHI: आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में

एनडीए और भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर हर्ष व्यक्त किया है और कहा है कि यह ऐतिहासिक जनादेश एनडीए के विकास और विश्वास की जीत है।

उन्होंने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत नेतृत्व क्षमता को जनता का पूर्ण समर्थन दर्शाता है।

श्री महतो ने आशा व्यक्त की कि नवनिर्वाचित सरकारें जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगीं और समृद्धि एवं प्रगति की नई ऊंचाइयों को स्थापित करेंगीं।

ममता बनर्जी के कुशासन का हुआ अंत : प्रवीण प्रभाकर

आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के लंबे कुशासन का अंत हुआ और विकास तथा सुशासन के लिए जनता ने वोट दिया।

श्री प्रभाकर ने कहा कि बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है और उनके नेतृत्ववाली एनडीए सरकार के विकास पर मुहर लगाई है।

श्री प्रभाकर ने कहा कि बंगाल लगातार विकास की दौड़ में पिछड़ता जा रहा था। अब इसके विकास को नई दिशा मिलेगी और घुसपैठ पर लगाम लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…