कांग्रेस–झामुमो का महिला विरोधी चेहरा बेनकाब : सुदेश महतो

0
Screenshot_20260417_233722_Chrome

RANCHI: आजसू प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रभावी बनाने वाले 131वें संविधान संशोधन विधेयक का लोकसभा में पारित नहीं हो पाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और विपक्ष द्वारा मातृशक्ति के साथ विश्वासघात है।

 

श्री महतो ने कहा कि आज लोकसभा में इस विधेयक के विरोध में जाकर कांग्रेस समेत झामुमो, राजद, डीएमके, टीएमसी, समाजवादी पार्टी और पूरे इंडि. गठबंधन ने अपना असली महिला-विरोधी चेहरा एक बार फिर बेनकाब कर लिया और करोड़ों माताओं-बहनों के सपनों पर एक कायरतापूर्ण प्रहार किया है।

 

उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी और एनडीए हमेशा महिला सशक्तिकरण के पक्ष में रहे हैं और राज्य में पंचायत चुनाव में मातृशक्ति को पचास प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का श्रेय आजसू और एनडीए को जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…