रांची के विकास के लिए संजय सेठ ने ऐतिहासिक काम किए : आदित्य साहू

0
IMG-20260605-WA0105

मोदी सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर संजय सेठ की पहल

स्वरोजगार और स्वालंबन के लिए 235 महिलाओं को मिली सिलाई मशीन

पीएम के आत्मनिर्भर महिला, आत्मनिर्भर भारत के तहत सशक्त और समृद्ध होगी महिला शक्ति : संजय सेठ

RANCHI: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्वरोजगार एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ की पहल पर आज रांची में सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  आदित्य साहू ने किया।

रक्षा मंत्रालय के उपक्रम MIDHANI के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की 235 महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान की गईं।

इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदित्य साहू ने कहा कि  संजय सेठ ने साधारण परिवेश से निकलकर समाज सेवा और जनप्रतिनिधित्व का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

उन्होंने कहा कि रांची के विकास और जनकल्याण के लिए श्री सेठ द्वारा किए जा रहे कार्य प्रेरणादायी हैं। महिलाओं के लिए सिलाई मशीन वितरण की यह पहल उनके स्वरोजगार और स्वावलंबन को नई दिशा देगी।

अपने संबोधन में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाए बिना आत्मनिर्भर भारत का सपना पूर्ण नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि आज वितरित की गई सिलाई मशीनें केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मान और नए अवसरों का माध्यम हैं।

यह पहल महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने, परिवार की आय बढ़ाने और समाज में सशक्त भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करेगी।

श्री सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण के संकल्प से प्रेरित होकर यह प्रयास किया गया है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे लाभान्वित महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगी और अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बनेंगी।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है और इसी सोच के साथ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संजय सेठ का यह प्रयास सराहनीय है।

विधायक सीपी सिंह ने कहा कि सिलाई मशीन महिलाओं के भविष्य में उजाला लेकर आएगी और अवसर के नए द्वार खोलेगी। रांची की मेयर श्रीमती रोशनी खलखो ने कहा कि इस सिलाई मशीन के माध्यम से महिलाएं अपने सपनों को बुनने का काम करेंगी और अपने घर परिवार को समृद्ध बनाएंगी। संजय जी का यह कदम महिलाओं के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाएगा।

डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने रक्षा राज्य मंत्री के इस पहल की सराहना की। भाजपा महानगर अध्यक्ष  वरुण साहू ने कहा कि मंत्री संजय सेठ जी का हर कार्य हम सबके लिए प्रेरणा देने वाला होता है।

समाज के हर वर्ग के लिए वह हमेशा ही चिंतित रहते हैं, यह हम सबके लिए प्रेरणादाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…