राँची महापौर नें विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण करके पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया
RANCHI: पर्यावरण दिवस के अवसर पर राँची महापौर श्रीमती रोशनी खलखो नें विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण करके पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया।
साथ इस सुअवसर पर महापौर नें घोषणा किया कि राँची में जल्द ही वृहद रूप में सखुआ महोत्सव मनाया जाएगा।
जोकि अपनी तरह का पहला ऐसा महोत्सव होगा, जिसके माध्यम से झारखंड की संस्कृति एवं परंपराओं से संबंधित सखुआ वृक्ष के महत्व को जन जन तक पहुंचाया जाएगा।
तथा सखुआ के प्राकृतिक गुणों व पर्यावरण संरक्षण में इसकी भूमिका को देखते हुए सखुआ के पौधे का वितरण एवं रोपण किया जाएगा।
