भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रांची एयरपोर्ट आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित पार्टी के अन्य वरीय नेताओं द्वारा भव्य स्वागत

0
IMG-20260606-WA0005

RANCHI: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रांची एयरपोर्ट आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित पार्टी के अन्य वरीय नेताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

वहीं पारंपरिक तरीके से गाजे बाजे के साथ हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा भी उनका अभूतपूर्व एवं भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।

कार्यकर्ता काफी बेसब्री से एयरपोर्ट पर उनका इंतजार कर रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन होते ही कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

रांची एयरपोर्ट से निकलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा बिरसा चौक स्थित धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

इसके अलावा भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर, एवं स्व. कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चंपई सोरेन, मधु कोड़ा, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ,

अन्नपूर्णा देवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…