ब्राजीलियन अंतरराष्ट्रीय नेत्र सम्मेलन में रांची के डॉ. भारती कश्यप और डॉ. बी.पी. कश्यप ने लहराया परचम
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर बढ़ाया देश का सम्मान
अतिथि वक्ता (Guest Speakers) के रूप में हुए शामिल, तीन मास्टर क्लासेस में दिया व्याख्यान
ब्राजीलियन सोसाइटी ऑफ कैटरेक्ट एंड रिफ्रैक्टिव सर्जरी’ के वार्षिक सम्मेलन 2026 में कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल की ‘कड़े हो चुके मोतियाबिंद की सर्जरी की पटेला फ्रैक्चर तकनीक की वैश्विक स्तर पर सराहना हुई और साथ में डॉ. भारती कश्यप और डॉ. बी.पी. कश्यप हुए सम्मानित
RANCHI: साउथ अमेरिका के ब्राजील में आयोजित प्रतिष्ठित ‘ब्राजीलियन सोसाइटी ऑफ कैटरेक्ट एंड रिफ्रैक्टिव सर्जरी’ के वार्षिक सम्मेलन 2026 में रांची (झारखंड) के सुप्रसिद्ध और वरिष्ठ नेत्र चिकित्सकों— डॉ. भारती कश्यप और डॉ. बी.पी. कश्यप को अतिथि वक्ता (Guest Speakers) के रूप में अंतरराष्ट्रीय मंच पर विशेष सम्मान मिला है।
इस वैश्विक मंच पर दोनों वरिष्ठ चिकित्सकों ने चिकित्सा क्षेत्र में अपने अनुभवों और आधुनिक तकनीकों को साझा करते हुए तीन ‘मास्टर क्लासेस’ में दिया व्याख्यान।
सर्जिकल वीडियो सत्र में छाई कश्यप मेमोरियल की अभिनव तकनीक
सम्मेलन के महत्वपूर्ण Surgical Video Session में कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल द्वारा अत्यधिक कठोर मोतियाबिंद (Advanced Hard Cataract) के इलाज हेतु विकसित विशेष “’कड़े हो चुके मोतियाबिंद की सर्जरी की पटेला फ्रैक्चर तकनीक” का प्रदर्शन किया गया।
इस तकनीक को अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों ने अत्यंत सराहनीय और प्रभावशाली बताया।
इसके साथ ही डॉ. भारती कश्यप ने Schwind Amaris Laser तकनीक आधारित Flapless LASIK पद्धति पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया।
उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं सर्जिकल योगदान के लिए डॉ. भारती कश्यप एवं डॉ. बी.पी. कश्यप को सम्मेलन में मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रेसिडेंशियल डिनर में विशेष आमंत्रण
चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए डॉ. भारती कश्यप और डॉ. बी.पी. कश्यप को सम्मेलन के सबसे प्रतिष्ठित ‘प्रेसिडेंशियल डिनर’ (Presidential Dinner) में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया,
जहाँ उन्होंने विभिन्न देशों से आए दुनिया के अग्रणी नेत्र सर्जनों से चिकित्सा क्षेत्र के भविष्य और नई तकनीकों पर चर्चा की।
ब्राजील के समाज और संस्कृति पर अनुभव
अपने अनुभवों को साझा करते हुए चिकित्सकों ने बताया कि ब्राजील के लोग की संस्कृति में खेल, संगीत, नृत्य और धर्म के प्रति गहरा जुड़ाव देखने को मिलता है।
कुल मिलाकर, कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल के इन वरिष्ठ सर्जनों की यह भागीदारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय चिकित्सा पद्धतियों और शोध की बढ़ती साख को दर्शाती है।
