राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
RANCHI: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर लोक भवन, रांची के परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उक्त अवसर पर राज्यपाल महोदय ने सभी नागरिकों से अपने जीवन में अधिकाधिक वृक्षारोपण करने एवं प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने का आह्वान किया।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर जन-आंदोलन का स्वरूप ग्रहण करे, इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर सक्रिय योगदान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के संतुलन, स्वच्छ वायु, जल संरक्षण एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
