September 16, 2026

सवा सौ दुकानदारों को गलत नोटिस, किरायेदार संघ ने निरस्त करने की मांग की

0
Screenshot_20260916_201844_Chrome

RANCHI : रांची नगर निगम द्वारा किराया वसूली और नोटिस जारी करने की प्रक्रिया में बड़ी लापरवाही को लेकर रांची नगर निगम किरायेदार संघ ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

संघ के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर सभी गलत नोटिसों को अविलंब निरस्त करने की मांग की है।

​मुकेश अग्रवाल ने बताया कि अपर बाजार सहित निगम क्षेत्र के सवा सौ (लगभग 125) दुकानदारों का वित्तीय वर्ष 2025-26 तक का पूरा किराया अग्रिम रूप से चुकता है और किसी भी तरह का कोई बकाया शेष नहीं है।

इसके बावजूद निगम के राजस्व विभाग ने बिना रिकॉर्ड का सत्यापन किए एक ही ढर्रे पर थोक भाव में दुकानदारों को बकाया वसूली का नोटिस थमा दिया है।

इस गैर-जिम्मेदाराना कार्रवाई से नियमित किराया भरने वाले व्यापारियों में गहरा रोष है। ​संघ के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने नगर आयुक्त से मांग की है कि

​बिना जांच और सत्यापन के सवा सौ दुकानदारों को भेजे गए सभी गलत नोटिस तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाएं।

​निगम अपने डेटाबेस और राजस्व रिकॉर्ड का व्यापारियों द्वारा जमा की गई भुगतान रसीदों से अविलंब मिलान करे।

​ईमानदार व नियमित रूप से किराया जमा करने वाले दुकानदारों को बेवजह दी जा रही प्रशासनिक और मानसिक प्रताड़ना रोकी जाए।

​बिना जांचे थोक में नोटिस जारी करने वाले लापरवाह कर्मचारियों और अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उन पर कार्रवाई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…