कौन बनेगा रिम्स निदेशक? सस्पेंस बरकरार
रिम्स एक नवंबर से निदेशक विहीन
ना प्रभारी और ना ही कंन्फर्म निदेशक का हुआ अबतक चुनाव
RANCHI: रिम्स निदेशक पद से 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुए डाॅ डीके सिन्हा के बाद अबतक ना तो दूसरा प्रभारी निदेशक चुना गया है और ना ही विगत छह माह में कंन्फर्म निदेशक की नियुक्ति के लिए सरकार की ओर से पहल की गयी है। वैसे रिम्स के प्रभारी निदेशक की नियुक्ति का खेल वर्षो से चला आ रहा है।
जिससे रिम्स सहित पूरे स्वास्थ्य विभाग में चर्चा का बाजार गर्म है। आखिर कौन बनेगा रिम्स निदेशक?
जानकारों का कहना है कि जब रिम्स नियमावली के तहत वरीय चिकित्सक को प्रभारी निदेशक बनाया जा सकता है तो फिर इतनी देरी क्यों हो रही है।
डाॅ डी.के सिन्हा की भी नियुक्ति इसी तर्ज पर की गयी थी। अभी वर्तमान मे डाॅ राजीव मिश्रा जो डीन है वे सीनियर मोस्ट डॉक्टर है तो उन्हें निदेशक का प्रभार मिलना चाहिए।
इससे पहले भी सीनियरिटी को नजरअंदाज किया गया धा जब डाॅ विद्यापति डीन और सीनियर मोस्ट थे।
उन्हें प्रभारी निदेशक नहीं बनाया गया था। और उनसे जूनियर डाॅ राजीव गुप्ता को प्रभारी निदेशक बनाया गया था। उस समय तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता थे।
रिम्स निदेशक का पद के लिए इतना मगजमारी करने की क्या जरूरत है।
यह तो सीधे सीधे रिम्स नियमावली को नजरअंदाज करना है।
अब देखना है कि सरकार कबतक नये निदेशक की नियुक्ति करती है।
