संजय सेठ ने किया विंटर ट्रैवल कैलेंडर 2026 एवं नई वेबसाइट का उदघाटन 

0
IMG-20260801-WA0037

RANCHI : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ ने आज झारखंड की अग्रणी टूर एवं ट्रैवल कंपनी ट्रिप 24/7 ने होटल जेड 3, रांची में आयोजित एक भव्य समारोह में विंटर ट्रैवल कैलेंडर 2026 तथा अपनी नई आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कुरमाली भाषा परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजा राम महतो समेत पर्यटन, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

यह पहल यात्रियों को बेहतर, पारदर्शी और डिजिटल ट्रैवल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजय सेठ, विशिष्ट अतिथियों में डॉ. राजा राम महतो (राष्ट्रीय अध्यक्ष, कुरमाली भाषा परिषद),

श्रीमती सुधा चौधरी (अध्यक्ष, जिला परिषद) सहित कई प्रतिष्ठित सामाजिक एवं शैक्षणिक हस्तियायों ने कंपनी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे झारखंड के पर्यटन उद्योग के लिए एक सकारात्मक शुरुआत बताया।

इस अवसर पर ट्रिप्स 24/7 के संस्थापक आकाश मेहता ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित, विश्वसनीय और किफायती यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि विंटर ट्रैवल कैलेंडर 2026 में भारत एवं विदेश के अनेक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के ग्रुप टूर की तिथियां शामिल हैं,

जबकि नई वेबसाइट के माध्यम से ग्राहक घर बैठे टूर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे तथा बेहतर ग्राहक सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

समारोह के दौरान कंपनी ने आने वाले विंटर सीजन के लिए कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, केरल, गोवा, अंडमान, थाईलैंड, बाली, वियतनाम, मालदीव, भूटान, स्पीति वैली सहित कई आकर्षक घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेजों की घोषणा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…