सम्मान केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि उसके द्वारा स्थापित सामाजिक मूल्यों, उत्कृष्ट कार्यों और उपलब्धियों का होता है: राज्यपाल

0
IMG-20260702-WA0020

महामहिम राज्यपाल ने 17 विशिष्ट विभूतियों को किया सम्मानित

युथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया का
7वाँ झारखंड एक्सीलेंस अवार्ड–2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न

RANCHI: यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, झारखंड राज्य शाखा एवं रांची यूनिट द्वारा रांची विश्वविद्यालय के सहयोग तथा कुछ खास इवेंट्स के इवेंट मैनेजमेंट सहयोग से आयोजित 7वाँ झारखंड एक्सीलेंस अवार्ड–2026 का भव्य आयोजन गुरुवार को आर्यभट्ट सभागार, रांची विश्वविद्यालय परिसर, मोराबादी में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार तथा विशिष्ट अतिथि भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ, सी पी सिंह, विधायक रांची,
रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) सरोज शर्मा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) राजीव मनोहर,

सरला बिरला यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर प्रो. (डॉ.) जगनाथन चोकलिंगम, बिपिन कुमार राय, मनरखन महतो, विष्णु अग्रवाल आदि थे।

समारोह के प्रारम्भ में युथ हॉस्टलस एसोसिएशन के वाईस प्रेसिडेंट श्री सुनील साहू ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया.

समारोह की अध्यक्षता डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी, आईएएस, अध्यक्ष, यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, झारखंड राज्य शाखा ने की।

स्वागत भाषण में उन्होंने कहा कि झारखंड एक्सीलेंस अवार्ड समाज के उन प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों का सम्मान है जिन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्यों से झारखंड एवं देश का गौरव बढ़ाया है तथा नई पीढ़ी के लिए आदर्श स्थापित किए हैं।

अपने संबोधन में भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ ने कहा कि भारत के युवा आज अपनी प्रतिभा, परिश्रम और नवाचार के बल पर विश्व के हर मंच पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

नया भारत आत्मविश्वासी, आत्मनिर्भर और विश्व का नेतृत्व करने वाला भारत है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह समाज में उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।

महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि सम्मान केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि उसके द्वारा स्थापित सामाजिक मूल्यों, उत्कृष्ट कार्यों और उपलब्धियों का होता है।

उन्होंने कहा कि यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया जैसे संगठन युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, साहसिकता, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 17 विशिष्ट विभूतियों को झारखंड एक्सीलेंस अवार्ड–2026 से सम्मानित किया गया। इनमें—

प्रो. गोपाल पाठक — लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (शिक्षा)
इम्तियाज अली — फिल्ममेकिंग अवार्ड (उनकी अनुपस्थिति में श्री उदय साहू ने पुरस्कार ग्रहण किया)
राजेश कुमार — एक्टिंग इन सिनेमा अवार्ड
पंकज दुबे — राइटर एंड स्टोरीटेलर अवार्ड
श्रीमती रोशनी खलखो — सोशल लीडरशिप एंड कम्युनिटी सर्विस अवार्ड
रिद्धिमा पाठक — स्पोर्ट्स एंकरिंग एंड ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड
डॉ. प्रेम कुमार — हेल्थकेयर एंड सर्जरी अवार्ड
राकेश रमन — थिएटर एंड लिटरेचर अवार्ड
संजय मिश्रा — जर्नलिज्म अवार्ड
प्रो. (डॉ.) अजय कुमार चट्टोराज — एजुकेशनल लीडरशिप अवार्ड
साक्षी जैन — डिजिटल एजुकेशन एंड कंटेंट क्रिएशन अवार्ड
सुनील सूर्यांत — रीन्यूएबल एनर्जी एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट अवार्ड
शुभ लक्ष्मी शर्मा — क्रिकेट एक्सीलेंस अवार्ड
एल. प्लाटोदीप सिंह — वुशु एक्सीलेंस अवार्ड
प्रशांत सूरज — इवेंट मैनेजमेंट एंड इनोवेशन अवार्ड
वैशाली राज — इमर्जिंग एक्सीलेंस अवार्ड (पत्रकारिता)
राजू तिर्की — इमर्जिंग एक्सीलेंस अवार्ड (अभिनय)

समारोह में यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों, साहसिक खेलों, ट्रेकिंग, पर्वतारोहण, हिमालयन एक्सपीडिशन, राष्ट्रीय एकता शिविर,

व्यक्तित्व विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा सामुदायिक सेवा कार्यक्रमों पर विशेष प्रस्तुतीकरण भी दिया गया।

बताया गया कि झारखंड राज्य शाखा के युवा प्रत्येक वर्ष देशभर में आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय ट्रेकिंग अभियानों एवं एडवेंचर कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भाग लेकर राज्य का गौरव बढ़ा रहे हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षाविद्, प्रशासनिक अधिकारी, न्यायविद्, उद्योगपति, चिकित्सक, साहित्यकार, कलाकार, खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इस अवसर पर यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्यों सुनील साहू, मनोज महतो, मनरखन महतो,

रंजन सिन्हा, डॉ. कविता सिंह, अनिका सिंह, जयश्री साहू, शैलेन्द्र दुबे, रत्नेश कुमार, कुणाल साह,आकाश अंकुर, सौम्य, पिंटू दुबे आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अंत में शिवेन्द्र दुबे ने सभी अतिथियों, सम्मानित विभूतियों, सहयोगी संस्थाओं, मीडिया प्रतिनिधियों तथा उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…