October 3, 2026

रिम्स मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. डी.के. झा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

0
Screenshot_20261002_225441_Facebook

RANCHI: रांची के रिम्स मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. डी.के. झा दीर्घकालीन सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हुए।

इस अवसर पर रिम्स प्रबंधन और मेडिसिन विभाग ने विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया।

निदेशक प्रो. डॉ. डी.के. सिन्हा, डीन प्रो. डॉ. राजीव मिश्रा और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरेंद्र बिरुआ ने उनके चिकित्सा सेवा, शिक्षण और विभागीय योगदान को याद करते हुए स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर डाॅ आर टी गुड़िया, डाॅ अजीत डूंगडूंग सहित अन्य चिकित्सक शामिल हुए।

समारोह में चिकित्सकों, फैकल्टी, रेजिडेंट डॉक्टरों और कर्मचारियों ने उनके सरल व्यवहार एवं सेवाओं को स्मरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…