November 15, 2026

ग्रेटर लंदन के ब्रह्मऋषि मिशन में खरना पूजन से सामूहिक छठ महापर्व का शुभारंग

0
IMG-20261114-WA0048

लंदन में बसे झारखंड एवं बिहार मूल की 15 महिला छठ वत्तियों ने 36 घंटे के निर्जला उपवास से छठ अनुष्ठान का संकल्प लिया 

यूके में बसे झारखंड, बिहार और यूपी के श्रद्धालुओं का जुटना शुरू

LONDON/RANCHI: झारखंड और बिहार से हजारों मील दूर यूनाइटेड किंगडम के ग्रेटर लंदन में छठ पर्व की ग्लोबल छटा बिखरने लगी हैं ।

लंदन से करीब बीस कि मी की दूरी पर स्थित ब्रह्मऋषि मिशन, हांऊसले में शनिवार को बिहारी कनेक्ट यूके संस्था के सौजन्य से लगातार पांचवें वर्ष भव्य तरीके से सामूहिक छठ पूजा का आयोजन शुरू हुआ ।

तीन दिवसीय इस छठ पर्व उत्सव में 15 छठ वर्ती के परिवारों के साथ यूके के विभिन्न शहरों में बसे झारखंड, बिहार और यूपी के श्रद्धालु भी शामिल होने के लिए जुटने लगे हैं ।

संस्था के वित्त सचिव राजीव सिंह ने बताया कि उत्सव स्थल में शनिवार खरना पूजन के लिए सभी 15 व्रतियों ने मिलकर मिट्टी का नया चूल्हा तैयार किया ।

इस चूल्हे में लकड़ी जलाकर पीतल के बर्तन में नया अरवा चावल और नया गुड़ का खीर बनाया और साथ में गेंहू के आटे की रोटी बनाई ।

इन व्रतियों ने पवित्र दीप जलाकर भगवान भास्कर और छठी मईया की आराधना की तथा खीर और रोटी का भोग लगाकर छठ अनुष्ठान के लिए विधि विधान सहित 36 घंटे के निर्जला उपवास का संकल्प लिया ।

शनिवार को खरना पूजन में करीब 600 श्रद्धालु पहुंचे थे, सभी श्रद्धालुओं और ब्रह्मऋषि आश्रम से जुड़े लोगों ने श्रद्धा सहित खरना प्रसाद ग्रहण किया ।

उत्सव स्थल पर सभी श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध सात्विक भोजन और पेय वस्तुओं का व्यवस्था रखी गई हैं । यूके में बसे श्रद्धालु के सहयोग से ही इस उत्सव का आयोजन किया गया गया ।

पूजा में सम्मिलित होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया हैं और दो हजार से अधिक लोगों के भाग लेने की संभावना हैं ।

रविवार और सोमवार के अर्ध्य में भारी संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे । छठ पूजन की सारी अग्रिम व्यवस्था पूरी कर ली गई है।

मीडिया सचिव खुशबू सिंहा ने बताया कि निर्जला उपवास के दौरान ही सभी व्रती और उत्सव में शामिल महिलाओं के सहयोग से करीब सात हजार महा प्रसाद ‘ठेकुआ’ बनाया जाना शुरू हुआ ।

कड़ाके की ठंड और प्रतिकूल मौसम के बावजूद श्रद्धालु पुरुष और महिलाओं में काफी आस्था, उमंग और जोश देखने को मिल रहा हैं।

संस्था के ट्रस्ट निदेशक डॉ वीरेंद्र राय ने बताया कि परदेश में छठ महापर्व का यह उत्सव श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम बिखेर रहा है ।

जिसमें सभी श्रद्धालुगण विधि विधान का अनुपालन कर अपनी संस्कृति और परंपरा को बनाए रखने के लिए कृत संकल्प हैं । इस आयोजन में बिहारी कनेक्ट यूके’ के कैप्टन ओम प्रकाश तथा डॉ उदेश्वर कुमार सिंह अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…