November 14, 2026

रिम्स में रेबीज की रोकथाम, निदान एवं प्रबंधन पर CME सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0
IMG-20261112-WA0016

राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आयोजित CME में विशेषज्ञों ने रेबीज के क्लिनिकल लक्षण, प्रयोगशाला जांच

उपचार एवं टीकाकरण के विभिन्न पहलुओं पर दी जानकारी

RANCHI: राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम (National Rabies Control Programme) के अंतर्गत राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), राँची के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा 12 नवंबर 2026 को रेबीज विषय पर CME cum Sensitization Programme का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन रिम्स के न्यू एकेडमिक बिल्डिंग स्थित एसएलटी-ए, तृतीय तल में किया गया।

कार्यक्रम में रिम्स के निदेशक सहित संस्थान के अन्य पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसमें रिम्स के विभिन्न विभागों के संकाय सदस्यों के साथ-साथ झारखंड के विभिन्न जिलों से आए चिकित्सा पदाधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान रेबीज से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए गए। प्रो. डॉ. मनोज कुमार ने माइक्रोबायोलॉजी विभाग में उपलब्ध डायग्नोस्टिक सुविधाओं की जानकारी दी।

डॉ. कंचन कुजूर ने रेबीज के क्लिनिकल लक्षणों, डॉ. तुषार कुमार ने रेबीज के प्रबंधन, डॉ. मंजू बोइपाई ने रेबीज के प्रयोगशाला निदान तथा डॉ. मिथिलेश कुमार ने रेबीज की रोकथाम एवं टीकाकरण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों एवं चिकित्सा पदाधिकारियों को रेबीज की समय पर पहचान, वैज्ञानिक निदान, उचित प्रबंधन तथा प्रभावी रोकथाम के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक बनाना था।

विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि रेबीज एक गंभीर लेकिन समय पर उचित चिकित्सकीय हस्तक्षेप एवं निर्धारित टीकाकरण प्रोटोकॉल के माध्यम से रोकी जा सकने वाली बीमारी है।

इसके लिए जन-जागरूकता के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों का निरंतर प्रशिक्षण भी आवश्यक है।

इस CME के माध्यम से रिम्स ने रेबीज नियंत्रण एवं रोकथाम के राष्ट्रीय प्रयासों को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ राज्य के विभिन्न जिलों के चिकित्सकों के बीच तकनीकी ज्ञान एवं अनुभवों के आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…