November 17, 2026

भगवान बिरसा के बताये रास्ते पर चलकर ही झारखण्ड का विकास संभव : डॉ. प्रणव कुमार बब्बू

0
IMG-20261116-WA0011

श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गयी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस

नामकुम के सोपारोम में प्रतिमा स्थल पर विशेष समारोह का आयोजन

RANCHI:  अधिवक्ता, भाजपा नेता, झारखण्ड आन्दोलनकारी और सामाजिक-वैचारिक संगठन रांची रिवोल्ट जनमंच के संयोजक डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने कहा है कि भगवान बिरसा मुंडा के बताये रास्ते पर चलते हुए और आगे बढ़कर ही झारखण्ड का सही और संतुलित विकास संभव है।

इसी के साथ-साथ यहाँ के लोगों की खुशहाली और उनके जीवन स्तर को उठाने के लिये भी यही एकमात्र रास्ता है।

डाॅ. बब्बू ने कहा कि अन्य क्षेत्रों या राज्यों की प्रगति की चाहे जो भी परिभाषा, आधारशिला या संभावनायें हो लेकिन झारखण्ड के लिये यही अपरिहार्य शर्त है कि जल, जंगल एवं जमीन के साथ ही प्रकृति के परस्पर सामंजस्य,

संयोजन के आधार पर ही यहाँ के संसाधनों और क्षमता का उपयोग किया जा सकता है. इसके सिवाय कोई विकल्प नहीं है

आज राजधानी रांची के नामकुम प्रखण्ड के सोपारोम में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा के समक्ष आयोजित 151 वें जयंती समारोह और झारखण्ड राज्य स्थापना की 26 वीं वर्षगांठ समारोह को विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए डॉ. बब्बू ने कहा कि भगवान बिरसा एक व्यक्ति से अधिक बढ़कर एक संस्था हैं. विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने वक्तव्य में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि भगवान बिरसा केवल क्रांतिकारी नहीं थे बल्कि उनके सपने में हर एक व्यक्ति की खुशी और संपन्नता थी. मुखिया नन्हे कच्छप ने कहा कि आपसी एकजुटता और भगवान बिरसा के बताये रास्ते पर चले बिना आगे बढ़ना असंभव है. ग्राम प्रधान अनुज सिंह मुंडा ने युवाओं से अपील की कि वे धरती आबा को अपना आदर्श और प्रेरणास्रोत मानकर समाज के हित में आगे बढ़ें. जयंती और स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन दिनेश सिंह मुंडा ने की.

पाहन महावीर मुंडा के द्वारा पारंपरिक रूप से पूजा के पश्चात आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपारोम के वार्ड सदस्य भीम सिंह मुंडा, रमेश सिंह मुंडा, आह्लाद स्वांसी, सोमरा स्वांसी, राजेश सिंह मुंडा, हरिपद स्वांसी, शीलू मुंडा, हिरदा मुंडा,

मंदुई देवी, सुमित्रा देवी, रामदेव सिंह मुंडा, पार्वती देवी, भारती देवी, बिपिन सिंह मुंडा सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…