समाज में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए वरिष्ठ चिकित्सकों को मोमेंटो एवं शाॅल ओढ़कर किया गया सम्मानित
डाॅ बिधान चंद्र राय की स्मृति मे सम्मान समारोह का आयोजन
प्राइवेट अस्पताल प्रबंधन, कला एवं संगीत के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया
RANCHI: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के मौके पर बुधवार को आईएमए भवन में आयोजित सम्मान समारोह में समाज में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए वरिष्ठ चिकित्सकों को मोमेंटो एवं शाॅल ओढ़कर सम्मानित किया गया।
साथ ही प्राइवेट अस्पताल प्रबंधन, कला एवं संगीत के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
डाॅ बिधान चंद्र राय की स्मृति मे आयोजित सम्मान समारोह में राँची आईएमए अध्यक्ष डॉ शेखर चौधरी काजल, सचिव डॉ पंकज बोदरा, डॉ प्रभात कुमार, डॉ अभिषेक रामधीन, डॉ विकास कुमार ने सभी को मोमेंटो और शाॅल ओढ़कर सम्मानित किया।

सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सकों में डाॅ अशोक प्रसाद, डाॅ शीतल मलुआ, डाॅ विवेक कश्यप, डाॅ रेणु प्रसाद, डाॅ चंद्र शेखर प्रसाद. डाॅ श्याम सुंदर चौधरी, डाॅ सुमन सिन्हा, डाॅ धन्नंजय कुमार सिंह, डाॅ लक्ष्मण मंडल सहित अन्य चिकित्सक शामिल थे।

नागरमल मोदी सेवा सदन, केसी राय मेमोरियल अस्पताल के डाॅ एसके पाॅल, डाॅ जीडी बनर्जी, गुरु नानक अस्पताल सहित अन्य अस्पताल शामिल थे।
समारोह मे वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ राघव शरण, डाॅ अजय कुमार सिंह, डाॅ बीपी कश्यप, डाॅ जेके मित्रा, डाॅ सीबी सहाय, रिम्स निदेशक डाॅ डीके सिन्हा, डाॅ संजय सिंह, राँची सिविल सर्जन डाॅ प्रभात कुमार, डाॅ बिमलेश सिंह, डाॅ आर के सिंह सहित काफी संख्या में चिकित्सक परिवार के साथ शामिल हुए।
