October 1, 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति की विस्तृत जानकारी ली

0
IMG-20261001-WA0029

RANCHI: विभिन्न पूजा पंडाल भ्रमण कार्यक्रम के तहत पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक सुबोध कांत सहाय रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के केन्द्रीय कार्यालय बिहार क्लब पहुंचे।

जहां रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के आजीवन संयोजक डॉ अजीत सहाय, अध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राजन वर्मा,सह संयोजक विनोद सिंह यादव, संजय सिन्हा गोपू, सर्वधर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम ने उन्हें चुनरी शाल एवं बूके देकर उनका भव्य स्वागत किया।

अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत श्री सहाय बिहार क्लब सहित रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के अधीन आने वाले सभी पूजा पंडालों से संबंधित तमाम बातों की जानकारी ली।

डॉ अजीत सहाय एवं रवीन्द्र वर्मा ने अपने कारवां में शामिल समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से श्री सहाय को परिचय कराते हुए रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के अधीन आने वाले शहरी एवं ग्रामीण तमाम पूजा पंडाल की विस्तृत जानकारी उन्हें दी एवं उनके मार्गदर्शन की कामना की।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सभी बातों को विस्तार से सुना एवं अपनी शुभकामनाएं देते हुए रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति सहित उनके अन्तर्गत आने वाले सभी पूजा पंडालों में हर वर्ष से बढ़ – चढ़ कर अपने पूर्ण सहयोग देने की बात कही।

सर्वधर्म सद्भावना समिति की ओर से सर्वधर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम ने आपसी सौहार्द पर बल देते हुए दुर्गोत्सव में अपने पूरे टीम के साथ सहयोग देने की बात कही।

कार्यकारी अध्यक्ष राजन वर्मा एवं सह संयोजक विनोद सिंह यादव ने श्री सहाय से समय- समय पर उनके मार्गदर्शन का अनुरोध किया।

उक्त अवसर पर डॉ अजीत सहाय, रवीन्द्र वर्मा,राजन वर्मा संजय मिनोचा, विनोद सिंह यादव, महामंत्री, संजय सिन्हा गोपू ,सर्व धर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष,मो.इसलाम,

अमरनाथ साहू,गोबरा उरांव,समीर सिंह,आयुश, अभिनव कुमार अंशु ,टिंकू वर्मा ग्रामीण अध्यक्ष तपेश्वर केसरी, महामंत्री वीरेंद्र साहू सहित अनेक गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…