October 1, 2026

झामुमो ने किया रांची स्थित राजभवन के समक्ष एक विशाल विरोध-प्रदर्शन

0
IMG-20260930-WA0023

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर पद के दुरुपयोग और एकतरफा फैसलों का आरोप, अविलंब पद से बर्खास्त करने की मांग 

RANCHI: भारत निर्वाचन आयोग की आंतरिक कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक निष्पक्षता को लेकर सामने आए गंभीर तथ्यों के विरोध में आज झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रांची स्थित राजभवन के समक्ष एक विशाल विरोध-प्रदर्शन किया।

पार्टी ने वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर पद के दुरुपयोग और एकतरफा फैसलों का आरोप लगाते हुए उन्हें अविलंब पद से बर्खास्त करने की मांग की।

मीडिया रिपोर्टों और आधिकारिक दस्तावेजों के हवाले से नेताओं ने कहा कि वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा हाल के दिनों में लिए गए कई मनमाने फैसलों पर

आयोग के दोनों चुनाव आयुक्तों (सुखबीर सिंह संधू एवं विवेक जोशी) ने पिछले 10 महीनों में 14 बार लिखित और औपचारिक आपत्तियां दर्ज कराई हैं।

सहयोगी चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों और चिंताओं को पूरी तरह दरकिनार कर, बिना उनकी सहमति के वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत करोड़ों पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए।

यह कदम पूरी तरह से असंवैधानिक, अनधिकृत और लोकतंत्र विरोधी है, जो निष्पक्ष चुनावी व्यवस्था पर सीधा कुठाराघात करता है।
इस पक्षपातपूर्ण रवैये के खिलाफ झामुमो रांची जिला समिति, रांची महानगर समिति, खूंटी जिला समिति, लोहरदगा जिला समिति एवं रामगढ़ जिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शन में जनसैलाब उमड़ा।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची के साथ इस प्रकार की छेड़छाड़ देश के करोड़ों नागरिकों के मताधिकार पर डाका डालने के समान है।

संस्थागत गरिमा को ताक पर रखकर लिए जा रहे इन फैसलों से संवैधानिक मर्यादाएं तार-तार हुई हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय महासचिव  सुप्रियो भट्टाचार्य, सांसद श्रीमती महुआ माजी, विधायक  विकास मुण्डा, अमित महतो,  सुदीप गुड़िया, रामसुर्या मुण्डा, केन्द्रीय सदस्य  पवन जेडिया, हेमलाल मेहता, अश्विनी शर्मा, अन्तु तिर्की, श्रीमती राधा तिर्की, श्रीमती निरु शांति भगत, रांची जिला संयोजक प्रमुख  मुस्ताक आलम,

रामगढ़ जिला संयोजक प्रमुख श्री विनोद किस्कू, लोहरदगा जिला अध्यक्ष श्री मोजम्मील अहमद, खुंटी जिला अध्यक्ष श्री जुबेर अहमद, रांची जिला संयोजक  धमेंन्द्र सिंह,

सांनु मुण्डा, रांची महानगर संयोजक फरीद खान, रोशन तिर्की, संजू माथुर तथा हजारों की संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…