प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजयुमो द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
RANCHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्रदेश कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने संयुक्त रूप से किया।
शिविर में भाजयुमो के अनेक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर आदित्य साहू ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे बड़ा कोई दान नहीं, क्योंकि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है।
उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
रक्तदान के माध्यम से हम जरूरतमंदों की सहायता के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाते हैं।
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, और युवा मोर्चा के कर्मठ कार्यकर्ताओं का यह उत्साह समाज में एक सकारात्मक संदेश दे रहा है।
रक्तदान केवल सेवा नहीं, किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की उम्मीद होती है।
संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं को सामाजिक सेवा के ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजयुमो द्वारा सेवा और समर्पण की भावना के साथ विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं।
रक्तदान शिविर इसी सेवा संकल्प का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगी और रक्तदान जैसे जनसेवा के कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं रवींद्र कुमार राय, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, नीरज सिंह ,
भाजयुमो रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह, दिवाकांत दुबे, धीरज अग्रवाल, देवराज सिंह, अमिताभ धीरज, नीरज कुमार, अंशु सिन्हा, कालिंदी, प्रियांशु,
सचिन साहू सहित भाजयुमो के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
