राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को किया गया सम्मानित, समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को किया गया नमन

0
IMG-20260701-WA0042

मरीजों के प्रति संवेदनशीलता, सेवा भावना और नैतिक मूल्यों के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहें:सिविल सर्जन 

RANCHI: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार, रांची में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिले के चिकित्सकों के योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण करते हुए उन्हें समाज के स्वास्थ्य संरक्षण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं साथ ही सभी चिकित्सकगण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन रांची डॉ. प्रभात कुमार, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह, डीआरसीएचओ डॉ. असीम कुमार माझी, डीटीओ डॉ. एस. के. बास्की, डीएमओ डॉ. एस. के. साबरी, डॉ ए वी के बखला,

डॉ आर के जयसवाल, डॉ आर के सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण सिंह सहित जिले के चिकित्सकगण एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुरुआत करते हुए सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि भारत में प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है।

यह दिवस महान चिकित्सक, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ विधान चंद्र रॉय की जयंती एवं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सम्मान में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि डॉ. रॉय का जीवन सेवा, समर्पण और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिससे सभी चिकित्सकों को प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि लोगों को स्वस्थ, सुरक्षित और बेहतर जीवन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आपदा, महामारी, दुर्घटना अथवा किसी भी स्वास्थ्य आपातकाल में चिकित्सक अपनी व्यक्तिगत सुविधाओं की परवाह किए बिना निरंतर सेवाएँ देते हैं।

उनका समर्पण और सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणादायी है।

सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने सभी चिकित्सकों से कहा कि वे मरीजों के प्रति संवेदनशीलता, सेवा भावना और नैतिक मूल्यों के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहें तथा गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।

सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ बिमलेश सिंह ने चिकित्सकों के योगदान की सराहना की गई तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएँ दी।

कार्यक्रम का समापन में जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण सिंह ने सभी चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके अमूल्य कार्य हेतु धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…