झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, 6 जिलों में तापमान 40 डिग्री पार, डाल्टनगंज सबसे गर्म

0
IMG-20260422-WA0036

RANCHI:  झारखंड में गर्मी ने अपने तेवर तीखे कर लिए हैं। राज्य के छह जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मंगलवार को सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा सरायकेला में 43 डिग्री, जमशेदपुर में 42.6 डिग्री, बोकारो में 42.2 डिग्री, चाईबासा में 41.4 डिग्री और रांची में 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

राज्य के पलामू प्रमंडल सहित कई क्षेत्रों में लू चल रही है, जबकि अन्य हिस्सों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं।

हालांकि, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…