28वीं सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा प्रतियोगिता दातुक अब्दुल हलीम बिन कादिर रांची पहुंचे

0
IMG-20260322-WA0025

RANCHI  : कल से मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में प्रारम्भ होने वाली 28वीं सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु देशभर की 28 टीमें आज रांची पहुंच चुकी हैं।

इसके साथ ही विभिन्न राज्य संघों के पदाधिकारी एवं सेपक टकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारी भी रांची पहुंच गए हैं।

इंटरनेशनल सेपक टकरा फेडरेशन के महासचिव दातुक अब्दुल हलीम बिन कादिर भी इस अवसर पर रांची पहुंच चुके हैं, जिनकी उपस्थिति प्रतियोगिता की गरिमा को और बढ़ाएगी।

एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत :
दातुक अब्दुल हलीम बिन कादिर का रांची एयरपोर्ट पर पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड के पदाधिकारी सुनील सूर्यांत, उदय साहू, राजकुमार जैन, विभूति भूषण अमर, शिवेंद्र दुबे, राजीव रंजन सहित सेपक टकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव श्री नरेश कुमार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कल से प्रतियोगिता प्रारम्भ :
प्रतियोगिता का पहला दिन कल से शुरू होगा, जिसमें सुबह से ही विभिन्न मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह अपराह्न 3:00 बजे से प्रारम्भ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…