सक्षम झारखंड प्रांत के द्वारा वनवासी कल्याण केंद्र, रांची में मोटराइज्ड व्हीलचेयर आकलन शिविर 2026 का आयोजन
RANCHI: सक्षम झारखंड प्रांत के द्वारा वनवासी कल्याण केंद्र, रांची में मोटराइज्ड व्हीलचेयर आकलन शिविर 2026 का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद दिव्यांगजनों का आकलन कर उन्हें गतिशीलता एवं स्वावलंबन के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं न्यूरो सर्जन डॉ. एच. पी. नारायण, डॉ. चंद्रभूषण पाठक, राष्ट्रीय सह सचिव, सक्षम, अजित कुमार, अध्यक्ष, सक्षम झारखंड, अनिल लाल जी, संतोष कुमार जयसवाल, प्रांत सह सचिव, सक्षम झारखंड तथा श्रीमती अनुराधा जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

आकलन शिविर में झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में दिव्यांग मित्रों ने भाग लिया।
विशेषज्ञों एवं सक्षम की टीम द्वारा प्रतिभागियों की आवश्यकताओं का आकलन किया गया,
ताकि पात्र एवं जरूरतमंद दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप मोटराइज्ड व्हीलचेयर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांगजनों को केवल सहायता प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उन्हें स्वावलंबी, आत्मनिर्भर और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी आवश्यक है।
मोटराइज्ड व्हीलचेयर जैसी सहायक तकनीक दिव्यांगजनों की दैनिक गतिशीलता को बेहतर बनाने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
सक्षम झारखंड प्रांत द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, पुनर्वास एवं स्वावलंबन के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की दिशा में यह शिविर एक महत्वपूर्ण पहल है!
