October 5, 2026

RIMS रांची में झारखंड मस्कुलोस्केलेटल इमेजिंग कॉन्क्लेव का सफल आयोजन

0
IMG-20261004-WA0023

RANCHI: RIMS रांची में आज झारखंड मस्कुलोस्केलेटल इमेजिंग कॉन्क्लेव 2026 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन Department of Radiology, RIMS Ranchi एवं Jharkhand Radiology Association – IRIA Jharkhand Chapter द्वारा किया गया।

CME का मुख्य उद्देश्य मस्कुलोस्केलेटल इमेजिंग, डायग्नोसिस एवं इमेज-गाइडेड इंटरवेंशन के क्षेत्र में रेडियोलॉजिस्टों के ज्ञान एवं तकनीकी दक्षता को बढ़ाना था।

PGIMER Chandigarh, AIIMS Patna, RML IMS Lucknow एवं Bengaluru से आए विशेषज्ञ फैकल्टी ने झारखंड के रेडियोलॉजिस्टों को उन्नत प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण लाइव-पेशेंट हैंड्स-ऑन वर्कशॉप रहा, जिसमें शोल्डर इमेजिंग,

मांसपेशियों एवं टेंडन की जांच तथा अन्य मस्कुलोस्केलेटल इमेजिंग तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा पेन मैनेजमेंट के लिए मस्कुलोस्केलेटल इंटरवेंशन का भी प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में Dr. Amarendra Kumar एवं Dr. Amarendra Prasad, Civil Surgeon, Ranchi सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में Professor Dr. D.K. Sinha, Director, RIMS Ranchi; Professor Dr. P.K. Bhattacharya, Director Medical Education, Jharkhand-cum-Dean Research, RIMS Ranchi; एवं Dr. Akhlesh Kumar Jha, State Nodal Officer, Sadar Hospital, Ranchi शामिल रहे।

अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के CME एवं हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कार्यक्रम चिकित्सकों के ज्ञान, क्लिनिकल एक्यूमेन एवं तकनीकी दक्षता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

तथा अंततः मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक होते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के आयोजन में Professor Dr. Suresh Toppo, HOD, Radiology, RIMS Ranchi; Dr. Anish Choudhary, In-charge, Central Radiology Hub, Sadar Hospital, RIMS के पूर्व विभागाध्यक्ष रेडियोलाॅजी डाॅ चंद्र मोहन शामिल हुए।

Jharkhand; एवं Dr. Rajiv Kumar Ranjan, Associate Professor, Radiology, RIMS Ranchi की प्रमुख भूमिका रही।

आयोजकों ने सभी फैकल्टी, अतिथियों, प्रतिभागी चिकित्सकों एवं RIMS प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…