रांची विश्वविद्यालय की कुलपति ने अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी अंजना कुमारी महतो का किया उत्साहवर्धन

0
IMG-20260727-WA0028

RANCHI: रांची विश्वविद्यालय की छात्रा एवं अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी अंजना कुमारी महतो आगामी इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप, बाटुमी (जॉर्जिया) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अंजना इस प्रतियोगिता के लिए चयनित 40 सदस्यीय भारतीय दल का हिस्सा हैं।

आज रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) सरोज शर्मा ने अपने कार्यालय में अंजना कुमारी महतो से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने कहा कि अंजना की यह उपलब्धि रांची विश्वविद्यालय, झारखंड और पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अंजना अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत का गौरव बढ़ाएंगी।

इस अवसर पर डॉ अशोक रामाप्पा पाटिल, वाईस चांसलर एन यू एस आर एल,डॉ. स्मृति सिंह, डॉ. अमर चौधरी, डॉ. राजकुमार शर्मा, डॉ. मुकुंद मेहता, डॉ. दिनेश उरांव,

डॉ. विनोद नारायण, श्रीमती प्रभा मेहता, उदय साहू, शिवेंद्र दूबे तथा चंचल भट्टाचार्य उपस्थित थे। सभी ने अंजना को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल प्रदर्शन एवं भारत के लिए पदक जीतने की कामना की।

अंजना कुमारी महतो की इस उपलब्धि से रांची विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों तथा झारखंड के युवा खिलाड़ियों में उत्साह का संचार हुआ है।

सभी ने आशा व्यक्त की कि वह अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश, राज्य और विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगी तथा प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…