रक्षाबंधन पर अपनों तक सुरक्षित पहुँचे प्यार की डोर — राँची एवं खूंटी के डाकघरों में वाटरप्रूफ राखी लिफाफे उपलब्ध

0
IMG-20260721-WA0027

इन आकर्षक एवं मजबूत लिफाफों की कीमत मात्र ₹10 प्रति लिफाफा (डाक शुल्क अतिरिक्त) है

RANCHI : रक्षाबंधन के पावन अवसर को देखते हुए भारतीय डाक विभाग, राँची डाक मंडल द्वारा राखियों को सुरक्षित एवं समय पर भाई-बहनों तक पहुँचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

राँची एवं खूंटी जिले के अंतर्गत सूचीबद्ध सभी प्रमुख डाकघरों में विशेष वाटरप्रूफ राखी लिफाफे उपलब्ध करा दिए गए हैं।

इन आकर्षक एवं मजबूत लिफाफों की कीमत मात्र ₹10 प्रति लिफाफा (डाक शुल्क अतिरिक्त) है।

 

बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए ये विशेष लिफाफे राखी को नमी एवं पानी से सुरक्षित रखने में सहायक हैं। राखी भेजने के लिए डाकघरों में लोगों का उत्साह और रुझान लगातार बढ़ रहा है।

विभाग द्वारा रक्षाबंधन डाक को विशेष प्राथमिकता देते हुए उपलब्ध हवाई मेल नेटवर्क सहित निर्धारित त्वरित डाक व्यवस्था के माध्यम से शीघ्र गंतव्य तक पहुँचाने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि भाई-बहन के स्नेह की डोर समय पर अपनों तक पहुँच सके।

राँची डाक मंडल के अंतर्गत राँची GPO, डोरंडा HO, अरगोड़ा, चर्च रोड, चुटिया, हिंदपीढ़ी, इंद्रपुरी कॉलोनी, कांटाटोली, कोकर, लालपुर, IIM राँची, राँची कोर्ट, हिनू, राँची एयरपोर्ट, हटिया,

धुर्वा, HEC, जगन्नाथ नगर, झारखंड विधानसभा, कांके, मोराबादी, राँची विश्वविद्यालय, नामकुम, बूटी चौक, सिल्ली, टाटीसिलवे, बेरो, बुंडू, ब्राम्बे, कर्रा, खूंटी, मांडर,

मेसरा, मुरहू, ओरमांझी, रातू, तमाड़, तोरपा, गोविंदपुर, इटकी, पिस्कानगरी, नगजुआ सहित सूचीबद्ध सभी डाकघरों में ये विशेष राखी लिफाफे उपलब्ध कराए गए हैं।

इसी क्रम में डाक विभाग द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों एवं विभिन्न संस्थानों/सोसाइटियों में विशेष राखी निर्माण एवं संदेश लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है।

इसका उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में रचनात्मकता, भाई-बहन के भावनात्मक रिश्ते और पत्र-लेखन की परंपरा को प्रोत्साहित करना है।

चयनित प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाने का प्रावधान है। इच्छुक शिक्षण संस्थान एवं अन्य संस्थाएँ इस अभियान में सहभागिता के लिए राँची डाक मंडल से संपर्क कर सकती हैं।

डाक विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने और राखी को समय पर पहुँचाने के लिए अपनी राखियाँ जल्द से जल्द नजदीकी डाकघर से बुक करें तथा विशेष वाटरप्रूफ राखी लिफाफे का उपयोग करें।

राखी सिर्फ एक धागा नहीं, भाई-बहन के अटूट रिश्ते का संदेश है—आप प्यार से भेजिए, भारतीय डाक उसे अपनों तक पहुँचाएगा।”

 

राखी प्रतियोगिता एवं विशेष अभियान संबंधी संपर्क: 9471172111

भारतीय डाक विभाग — राँची डाक मंडल, राँची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…