मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी , के रवि कुमार ने स्वयं गणना प्रपत्र भरा
RANCHI: मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी , के रवि कुमार ने स्वयं गणना प्रपत्र भरकर एवं उस पर हस्ताक्षर कर हटिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-374 के बूथ स्तर पदाधिकारी (BLO) अनु कच्छप को सौंपा।
इस अवसर पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अरगोड़ा सुदीप्त राज , सुपरवाईजर अशोक प्रसाद सिंह , निर्वाचन कंप्यूटर ऑपरेटर महमूद आलम एवम अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
इस मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राज्य के सभी पात्र भारतीय नागरिकों से आह्वान किया कि
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जब बूथ स्तर पदाधिकारी (BLO) उनके घर गणना प्रपत्र लेकर आएं,
तो वे उसे तत्काल भरकर हस्ताक्षर सहित बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किया जा सके।
