डॉ. भारती कश्यप EIZOC की ओर से प्रतिष्ठित Felicitation Award से सम्मानित
13 पूर्वी राज्यों के नेत्र चिकित्सकों का प्रतिनिधित्व करता है संगठन
RANCHI: झारखंड में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में वैज्ञानिक, शैक्षणिक एवं जनजागरूकता गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा देने के लिए वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. भारती कश्यप को Eastern India Zonal Ophthalmological Conference (EIZOC) की ओर से प्रतिष्ठित Felicitation Award से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें 12 सितम्बर को ईस्टर्न इंडिया नेत्र सोसाइटी की वार्षिक कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन समारोह में दिया गया,
जो झारखंड में नेत्र चिकित्सा के अकादमिक विकास, वैज्ञानिक गतिविधियों तथा जनजागरूकता के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
EIZOC पूर्वी भारत के 13 राज्यों के नेत्र चिकित्सकों का प्रतिनिधित्व करने वाला प्रमुख क्षेत्रीय मंच है।
डॉ. भारती कश्यप वर्ष 2019 से Jharkhand Ophthalmological Society (JHOS) की Chairperson, Scientific Committee के रूप में वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
उनके नेतृत्व में राज्य में CME, वैज्ञानिक सत्र, युवा नेत्र चिकित्सकों एवं पोस्टग्रेजुएट विद्यार्थियों के लिए अकादमिक कार्यक्रम तथा विभिन्न जागरूकता अभियानों को प्रोत्साहन मिला है।
वैज्ञानिक ज्ञान को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और झारखंड के नेत्र चिकित्सकों को राष्ट्रीय अकादमिक मंचों से जोड़ने की दिशा में भी निरंतर प्रयास किए गए हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. भारती कश्यप ने EIZOC के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें वैज्ञानिक उत्कृष्टता, चिकित्सा शिक्षा और जनहित में नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
