उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण 

0
IMG-20260723-WA0047

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सीटी स्कैन, पैथोलॉजी, एमआरआई, शिशु वार्ड, ऑर्थोपेडिक वार्ड, ओपीडी तथा अन्य प्रमुख वार्डों का विस्तृत जायजा

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सदर अस्पताल में ईलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों से व्यक्तिगत मुलाकात की तथा अस्पताल की सेवाओं के बारे में उनकी राय जानी

मरीज के परिजन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “सदर अस्पताल में ईलाज बहुत अच्छा हो रहा है। सदर अस्पताल में सारी सुविधाएं एक बड़े निजी अस्पताल जैसी मिल रही हैं। दवाइयां भी समय पर उपलब्ध हो रही हैं

RANCHI: जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सदर अस्पताल रांची में चिकित्सा सुविधाओं को लगातार मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रहा है।

इसी कड़ी में आज जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सीटी स्कैन, पैथोलॉजी, एमआरआई, शिशु वार्ड, ऑर्थोपेडिक वार्ड, ओपीडी तथा अन्य प्रमुख वार्डों का विस्तृत जायजा लिया।

उन्होंने अस्पताल की समग्र व्यवस्थाओं — दवा उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति, साफ-सफाई, मरीजों की सुविधा एवं बुनियादी ढांचे — का गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

उपायुक्त  मंजूनाथ भजन्त्री ने सदर अस्पताल में ईलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों से व्यक्तिगत मुलाकात की तथा अस्पताल की सेवाओं के बारे में उनकी राय जानी।

लगभग सभी मरीजों और परिजनों ने सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि यहां डॉक्टर अच्छे हैं, इलाज बेहतरीन है और निजी अस्पतालों की तुलना में बहुत कम खर्च में उत्तम सुविधाएं उपलब्ध हैं।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एक बुजुर्ग महिला के पास रुके, जिन्हें गले की समस्या थी। उन्होंने महिला का हालचाल पूछा और तत्काल संबंधित चिकित्सक को निर्देश दिया कि उनका ईलाज बेहतरीन तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

ऑर्थोपेडिक वार्ड में कक्षा 4 के एक बच्चे को देखकर उपायुक्त रुक गए। उन्होंने बच्चे से बात की एवं उसके परिजनों से ईलाज की जानकारी ली।

परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “यहां ईलाज बहुत अच्छा हो रहा है। सदर अस्पताल में सारी सुविधाएं एक बड़े निजी अस्पताल जैसी मिल रही हैं। दवाइयां भी समय पर उपलब्ध हो रही हैं।”

सदर अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान एक दिलचस्प और चिंताजनक दृश्य देखने को मिला

उपायुक्त रांची के सदर अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान एक दिलचस्प और चिंताजनक दृश्य उन्होंने देखा एक 1-2 वर्ष के मासूम बच्चा अपने हाथों में मोबाइल फोन लेकर खेलते और चलाते देखकर उपायुक्त रुक गए।

बच्चे की माँ से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने गंभीरता से कहा, “छोटे बच्चों को मोबाइल फोन देने से बचें।” उन्होंने माँ को छोटे बच्चों पर मोबाइल के हानिकारक प्रभावों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

उपायुक्त ने बताया कि: कम उम्र में स्क्रीन टाइम बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित करता है। आँखों की रोशनी, नींद के पैटर्न और एकाग्रता पर बुरा असर पड़ता है।

उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा की माता-पिता को बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताना चाहिए, न कि उन्हें मोबाइल सौंप देना चाहिए।

उपायुक्त पूरे निरीक्षण के दौरान अत्यंत संवेदनशीलता के साथ हर मरीज और उनके परिजनों से मिले और उनकी समस्याओं को सुनने का प्रयास किया।

सदर अस्पताल को मुस्कान अवार्ड प्राप्त है

ज्ञात हो कि सदर अस्पताल रांची को मुस्कान अवार्ड भी प्राप्त हुआ है, जिसमें इसकी रैंकिंग 96 है।

सदर अस्पताल में सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए हर एक-दो माह में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की जाती है

उपायुक्त  मंजूनाथ भजन्त्री ने बताया कि सदर अस्पताल में सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए हर एक-दो माह में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की जाती है, जिसमें नई सुविधाएं बढ़ाने और उपकरण खरीदने पर सहमति बनाई जाती है।

उन्होंने आमजनों से अपील की कि यदि सदर अस्पताल में किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो तुरंत जिला प्रशासन को सूचित करें।

झारखंड की राजधानी रांची स्थित सदर अस्पताल अब अत्याधुनिक चिकित्सा मशीनों और सुविधाओं से लैस होकर मरीजों को बड़े शहरों जैसी विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने लगा है।

अस्पताल प्रबंधन ने आधुनिक उपकरणों की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई है, जिससे स्थानीय नागरिकों को महंगे निजी अस्पतालों की ओर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सदर अस्पताल रांची में उपलब्ध प्रमुख अत्याधुनिक जाँच एवं इमेजिंग मशीनें निम्नलिखित हैं:

128 स्लाइड सीटी स्कैन (CT Scan): पीपीपी मोड पर संचालित, न्यूरोलॉजी, कैंसर और शरीर के आंतरिक अंगों की अत्यंत सटीक जांच के लिए।

एमआरआई मशीन (MRI Machine): ब्रेन, स्पाइन और शरीर के अन्य अंगों की विस्तृत व उच्च-गुणवत्ता वाली स्कैनिंग।

24×7 अल्ट्रासाउंड और कलर डॉपलर: दिन-रात उपलब्ध आपातकालीन एवं नियमित जांच के लिए।

डिजिटल एक्स-रे: त्वरित और स्पष्ट इमेजिंग।

टेलीरेडियोलॉजी (Teleradiology): दूरस्थ विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट्स द्वारा रिपोर्टिंग और सलाह की सुविधा।

 

क्रिटिकल केयर और अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएँ:

टेली-आईसीयू हब (Tele-ICU Hub): गंभीर मरीजों की निरंतर निगरानी और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार।

डायलिसिस मशीन: किडनी फेलियर के मरीजों के लिए उन्नत डायलिसिस सुविधा।

ईसीजी और ट्रेडमिल टेस्ट (ECG & TMT): हृदय संबंधी समस्याओं की सटीक जांच।

साथ ही सदर अस्पताल में इकोकार्डियोग्राफी, न्यूरो सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, Nerve conduction test, EEG, Cath Lab within three months, PET SCAN IN COMING THREE MONTHS, Bone marrow transplant within 6 months उपलब्ध है।

इसके अलावा, सदर अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं और रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत भी शीघ्र होने जा रही है, जो झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे को नई ऊँचाई प्रदान करेगी।

सिविल सर्जन सदर ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि आम नागरिकों को बिना आर्थिक बोझ के विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।

ये आधुनिक मशीनें और तकनीकें रांची और आसपास के क्षेत्रों के लाखों मरीजों के जीवन को बेहतर बनाएंगी।”

यह पहल झारखंड सरकार के स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।ê

इस दौरान सहायक समाहर्ता रांची (आईएएस), सुश्री आस्था शरण, सिविल सर्जन सदर रांची, डॉ. प्रभात कुमार, एवं सदर अस्पताल के प्रमुख चिकित्सक, नजारत उप समाहर्ता रांची, डॉ. सुदेश कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, श्रीमती उर्वशी पांडेय एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…