September 18, 2026

आशीर्वाद के दीयों” से जगमगाया झारखंड़, जनता ने दिया मोदी को अपना आशीर्वाद : आदित्य साहू

0
IMG-20260917-WA0114

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को उत्सव के रूप में मनाया

झारखंड़ प्रदेश कार्यालय सहित पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

RANCHI: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को यादगार और ऐतिहासिक रूप से मनाने हेतु झारखंड़ भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में अनेक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पूरे राज्य में नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को एक उत्सव के रूप में मनाया गया।

झारखंड़ के लाखों घरों में आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित हुआ और सबने नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की।

पूरे प्रदेश में मठ, मंदिर, घरों, कार्यालयों एवम प्रतिष्ठानों में भाजपा के कार्यकर्ता आम जनता के साथ मिलकर ‘आर्शीवाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना और आशीर्वाद देने का काम किया गया।

आशीर्वाद के दीयों से पूरा झारखंड़ जगमगा उठा।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने अपने आवास के अलावा रांची पश्चिमी जिला अंतर्गत कुच्चू मंडल के दुर्गा मंदिर में, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने आवास के अलावा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के साथ रांची महानगर स्थित अल्बर्ट एक्का चौक पर तथा राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा सरला बिरला में आयोजित दीपोत्सव में शामिल हुए।

राज्य के प्रत्येक बूथ और गांवों-शहरों में लाभार्थियों व कार्यकर्ताओं द्वारा घरों के आंगन और सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए गए। झारखंड़ के कई स्थानों में आशीर्वाद के हज़ारों दीपों का दीपोत्सव आयोजित किया गया।

रांची महानगर स्थित अल्बर्ट एक्का चौक पर 21 हज़ार दीये जलाये गए। साथ ही पूरी के सैंड आर्ट के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों के द्वारा रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अपनी अद्भुत कला से बालू से प्रधानमंत्री की तस्वीर बना कर उन्हें आशीर्वाद दिया गया।

यह तस्वीर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह के सौजन्य से बनाई गई।

रांची महानगर के अल्बर्ट एक्का चौक, जेल मोड़, रातू फ्लाई ओवरब्रिज, लाइट हाउस जगनाथपुर, रांची पश्चिमी जिला के कुजू स्थित दुर्गा मंदिर, कोडरमा के आर पी आई ग्लोबल स्कूल, धनबाद के राम मंदिर चिटाही धाम,

दास बस्ती पांडर पाला, पलामू के कोयल नदी के तट पर, साहेबगंज के नमामि गंगे घाट, साहेबगंज के जयन्ती ग्राम दलित बस्ती में, देवघर स्थित एम्स परिसर में,

चतरा के जतराही बाग दुर्गा मंदिर, रामगढ़ जिला के रजरप्पा स्थित शक्ति पीठ के प्रांगण आदि सहित पूरे राज्य में दीपोत्सव का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वहीं भाजपा प्रदेश कार्यालय को भी भव्य तरीके से सजाया गया।

झारखंड़ प्रदेश कार्यालय सहित पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

प्रदेश कार्यालय में ऑर्किड ब्लड सेंटर के माध्यम से आयोजित रक्तदान शिविर में प्रदेश उपाध्यक्ष भानुप्रताप शाही और महामंत्री अमर कुमार बाउरी सहित पार्टी के सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने 50 यूनिट रक्तदान किया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय तथा महिलौंग स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि आज हम सब के लिए गर्व का क्षण है कि हमारे यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है।

भाजपा झारखंड़ प्रदेश के कार्यकर्ता इस पावन दिवस को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।

श्री साहू ने ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की सफलता पर झारखंड की जनता और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि आशीर्वाद का दीया’ जनभागीदारी का उत्सव बन गया। मोदी के प्रति लोगों में अपार स्नेह दिखा। जनता ने नरेंद्र मोदी को अपना आशीर्वाद देने का काम किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झारखंड की जनता ने पूरे उत्साह के साथ इसमें सहभागिता कर इसे यादगार बना दिया।

श्री साहू ने कहा कि सुबह 11 बजे से रक्तदान शिविर लगाया गया। तो वहीं पूरे प्रदेश में संध्या 7 बजे एक साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं, केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थी एवं आम जनता के द्वारा”आशीर्वाद का दीया” जलाया गया तथा प्रधानमंत्री की उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन हेतु मंगलमय कामना की गई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, दलित, शोषित, वंचित, महिला, युवा, मजदूर हर वर्ग की चिंता की है।

इसलिए हम सबका फर्ज बनता है कि उनकी लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य के लिए कामना करें। वे स्वस्थ रहें और यही ऊर्जा और सेवा भाव से देश की सेवा करते रहें।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नरेंद्र मोदी की दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की यशस्वी एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उनके नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ का संकल्प निरंतर साकार हो रहा है।उन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए राष्ट्रसेवा के उनके संकल्प को नमन किया।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि आज हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए यह गर्व का क्षण है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस है। हम सबने आज के दिन को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया।

झारखंड़ के लाखों लोगों ने आशीर्वाद का दीया अपने-अपने घरों में जलाकर नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद देने का काम किया है।

 

इन्होंने भी दी शुभकामनाएं और बधाई:-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चम्पाई सोरेन, मधु कोड़ा, राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप कुमार वर्मा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रवींद्र कुमार राय,

दिनेशानंद गोस्वामी एवं यदुनाथ पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू,

गीता कोड़ा, महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेंद्र सिंह, सरोज सिंह, सुनीता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो,

अमित सिंह, मनीर उरांव, शालिनी बैसिखियार, दीपक बंका, मंत्री हेमन्त दास, सूरज चौरसिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रमुख प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव,

सीमा सिंह, मनोज महतो वाजपेयी, शशांक राज, सन्नी टोप्पो, अर्जुन सिंह, रंजय भारती, ताजदार आलम, शोभा यादव, संदीप वर्मा, अशोक बड़ाईक,

अजय राय, सतीश सिन्हा, तारिक इमरान, नीरज सिंह, सूरज शाहदेव, रमेश सिंह, ललित ओझा, संजय जयसवाल सहित हजारों कार्यकताओं और आम जनता ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं और बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में…