रोड में धूल से परेशान पूर्वी क्षेत्र के लोग होगा जोरदार आंदोलन नगर निगम और जुडको का होगा घेराव

0

श्री महावीर मंडल पूर्वी क्षेत्र का विस्तार

RANCHI: श्री महावीर मंडल पूर्वी क्षेत्र के पदाधिकारी की एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष रमेश सिंह की अध्यक्षता में प्रधान कार्यालय में हुई।

बैठक में कमेटी का विस्तार किया गया बैठक का संचालन करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग वर्मा ने पदाधिकारी की नाम की घोषणा की गई जिसमें अजय कुमार गुप्ता दिलीप स्वर्णकार अश्वनी शर्मा संरक्षक, वशिष्ठ लाल पासवान मनोहर महतो उपाध्यक्ष, विशाल कुमार राम प्रकाश राम छोटू पासवान

राजकुमार महतो नंदलाल महतो सतीश महतो मुन्ना नायक रणधीर रजक सचिव बनाए गए।

बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए रमेश सिंह कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग वर्मा युवराज पासवान संरक्षक राजू राम
संतोष महतो ने कहा कि इस बार पूर्वी क्षेत्र का शोभा यात्रा ऐतिहासिक होगा।

लेकिन रास्तों में पाइप लाइन बिछाने के बहाने जो धूल और गंदगी फैला जा रहा है वह मानव जीवन के लिए अत्यंत हानिकारक है वैसे तो पूरे शहर ही धूल से ढक गया है लेकिन लालपुर से लेकर बूटी मोड तक तो पैदल चलना भी दुर्लभ हो गया है कई एक्सीडेंट हो रहे हैं और बुजुर्गों महिलाओं को नई-नई बीमारियां होती जा रही है।

अगर रामनवमी से पहले इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा और नगर निगम का घेराव किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से नवीन पाली अर्जुन यादव दीपू पासवान

रणजीत सिंह कालूराम रणधीर रजक मुकुल कुमार राजेश प्रजापति काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *