मोदी की गारंटी और झारखंड के विकास के लिए भाजपा को वोट देना जरूरी: संजय सेठ

0

रांची नगर निगम के पूर्व पार्षदों के साथ सांसद संजय सेठ , पूर्व डिप्टी मेयर एवं रांची लोकसभा चुनाव के संयोजक संजीव विजय वर्गीय के साथ  बैठक 

इस लोकसभा चुनाव में पार्षदों की भूमिका काफी अहम: संजीव विजयवर्गीय 

RANCHI: रांची नगर निगम के पूर्व पार्षदों के साथ रांची के सांसद संजय सेठ , पूर्व डिप्टी मेयर एवं रांची लोकसभा चुनाव के संयोजक संजीव विजय वर्गीय के साथ एक बैठक हिनू में हुई।

बैठक में रांची लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ ने कहा कि पूरे देश भर में नरेंद्र मोदी की हवा चल रही है मोदी की गारंटी और झारखंड के विकास के लिए भाजपा को वोट देना जरूरी हो गया है।

जिस तरह नगर निगम चुनाव में आप पार्षद गण गली-गली घूम कर अपने वोटरों को निकालते हैं और उन्हें अपने पास में मतदान करने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं।

इस तरह इस चुनाव में भी वोटरों को निकालना है जो भी वोटर निकलेंगे वह भाजपा को ही वोट देंगे।

इसलिए आप पूरी तन्मयता से चुनाव में लग जाइए।
संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में पार्षदों की भूमिका काफी अहम है।

आप लोग हमेशा जनता की सुख दुख में लगे रहते हैं प्रधानमंत्री योजना आवास योजना सहित कई ऐसे ही योजनाएं हैं जिनका लाभ आपके माध्यम से सभी वर्गों एवं जातियों को मिलता है।

आप उन लोगों के पास जाएं और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करें
बैठक में मुख्य रूप से अरुण झा, नकुल तिर्की रोशनी खलखो सुनीता देवी अभय कुमार सिंह विनोद सिंह एवं काफी संख्या में पार्षद उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *