15अगस्त को आजादी का उत्सव मनाएं, हर घर तिरंगा लगाएं: बाबूलाल मरांडी

0
RANCHI: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज प्रदेश कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। प्रदेश कार्यालय में तिरंगा बिक्री केंद्र का फीता काट कर शुभारंभ किया।
इस अवसर बोलते हुए श्री मरांडी ने कहा कि भारत ने आजादी का अमृत वर्ष पूर्ण किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक मजबूत भारत,आत्म निर्भर भारत की नीव पड़ी है।
जिसे अगले 25वर्षों के अमृत काल में भव्य भारत,आत्म निर्भर भारत,श्रेष्ठ भारत ,एक भारत के संकल्प को पूरा करना है।
उन्होंने कहा यह काल संकल्प को सिद्धि में बदलने का काल है। उन्होंने सभी राज्य वासियों से देश के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की आन बान और शान है। इस तिरंगे की रक्षा केलिए लाखों बलिदान हुए है।
उन्होंने सभी से 15अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा लगाने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *