भाजपा विकास केलिए समर्पित और इंडी एलायंस लूट ,भ्रष्टाचार केलिए: बाबूलाल मरांडी

0

पांकी विधानसभा में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का किया आह्वान

भारी वर्षा में भी जनसभा में उमडा जनसैलाब, बाबूलाल मरांडी ने कहा 2024 में भाजपा की बनेगी सरकार

 RANCHI:  संकल्प यात्रा के सातवें चरण के दौरान पांकी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला एवं भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सबसे पहले भारी वर्षा के बावजूद भारी संख्या में उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह भीड़ बतला रहा है की हेमंत सरकार के दिन जाने वाला है, 2024 में भाजपा की सरकार आने वाली है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गाँव, ग़रीब, किसान, मज़दूर और महिला के लिये समर्पित है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनते ही अपने कार्यकाल का पहला कार्य माँ बहनों के लिए इज्जत घर शौचालय का निर्माण करवाया।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण ज़रूर किया किंतु बड़े घरानों व पूँजीपतियों के लिए। प्रधानमंत्री मोदी जी ने जनधन खाते खुलवाकर एक एक ग़रीब व्यक्ति को बैंकों से जोड़ दिया।

कोविड काल में जब कल कारख़ाने बंद हुए तो मोदी जी ने सीधे खाते में पैसे डालने का कार्य किया जबकि राजीव गांधी के कार्यकाल में केंद्र से चलने वाला एक रुपया का पंद्रह पैसे पहुँचता था।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ग़रीबों के लिए अनाज भेज रहे हैं किंतु हेमंत सोरेन अनाजों की कालाबाज़ारी करवा रहे हैं। चार करोड़ से ज़्यादा को आवास योजना का लाभ मिला।

श्री मरांडी ने कहा कि मोदी जी ने महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण बिल लाकर बड़ा तोहफ़ा दिया है।

इस बिल के तहत 33% बहनों को इसका लाभ मिलेगा। इससे पहले रक्षा बंधन में बहनों को गैस पर सब्सिडी का बड़ा तोहफ़ा दिया था।

इस योजना के तहत 75 लाख नये बहनों को भी जोड़ा जाना है जबकि कांग्रेस काल में पैरवी वालों को गैस कनेक्शन मिलता था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने विश्वकर्मा पूजा के दौरान कारीगरों के लिए विश्वकर्मा योजना लॉंच किया। इसके तहत 13 हज़ार करोड़ के बजट का भी प्रावधान किया गया है।

ट्रेनिंग के दौरान स्टाइफ़न भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने नाई, बढई, लोहार, मोची की चिंता की है। उन्होंने कहा कि जब जब कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनी है बड़े बड़े भ्रष्टाचार हुए हैं जबकि भाजपा की सरकार में विकास कार्य आगे बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि अलग राज्य झारखंड के सपने को अटल बिहारी वाजपेयी ने सन् 2000 में अलग राज्य झारखंड का सपना पूरा किया। भाजपा की सरकार में देश समेत झारखंड में भी सड़कों का जाल बिछा है।

कांग्रेस ने 60 वर्षों के शासन में जितनी सड़कें बनायी उसके तुलना में दो गुना ज़्यादा मोदी कार्यकाल में सड़क निर्माण हुआ है।

झारखंड में भाजपा की जब जब सरकार बनी मूलभूत सुविधाओं पर रिकॉर्ड काम हुआ है। हेमंत सरकार भाजपा के बनाये हुए सड़कों की मरम्मती कराने में भी अक्षम साबित हुई है। सड़कों का हाल बुरा है, आम जनता बेबस है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अलग राज्य बनाया है इसे संवारने का कार्य भी भाजपा ही करेगी। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास के कार्यकाल में विकास कार्य हुआ जबकि कांग्रेस जेएमएम ने झारखंड को लूटने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के चार वर्ष होने वाला है किंतु नियुक्ति वर्ष अब तक नहीं आया। अब झारखंड में नियुक्तियाँ भाजपा ही करेगी। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।

पैसे लेकर अयोग्य व्यक्तियों का राशन कार्ड बनाया जा रहा है जबकि ग़रीब व्यक्ति भूखे मरने को मजबूर हैं। भाजपा की सरकार बनी तो अधिकारी घर घर जाकर बनायेंगे राशन कार्ड।

श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में क़ानून व्यवस्था चौपट हो गई है। हेमंत सरकार में अपराधियों में क़ानून का डर समाप्त हो गया है। अपराधमुक्त प्रदेश बनाना है।

हेमंत सरकार में जिस पुलिस को क़ानून व्यवस्था ठीक करना था वे हेमंत सरकार के इशारे पर वसूली में व्यस्त है। बालू गाड़ियों से वसूली में लगे हैं।

जबकि दूसरे प्रदेशों में अवैध तरीक़े से बालू की ढुलाई हो रही है। उन्होंने कहा कि कोयला बालू पत्थर ज़मीन की लूट मची है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में क़ानून व्यवस्था इतनी लचर है कि पिछले पाँच महीने में 23 व्यापारियों की हत्या हुई है जिनमें से 9 व्यापारियों ने पुलिस से सुरक्षा की माँग किया था बावजूद सुरक्षा नहीं मिला। उन्होंने मामले में सीबीआई जाँच की भी माँग किया।

उन्होंने कहा कि अंचल ब्लॉक और ज़िला के सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है। जन्म प्रमाण पत्र से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भी पैसे देना पड़ रहा है। राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए घुस देना पड़ता है।

सरकारी पदाधिकारियों को मोबाइल रिचार्ज की तरह पद पर बने रहने के लिए हेमंत सरकार को रिचार्ज करना होता है। उन्होंने कहा कि ED के नोटिस से हेमंत भाग रहे हैं।

हेमंत लुटेरे हैं इसलिए जेल जाने से डर रहे है। उन्होंने कहा कि चोरी किया है तो होटवार जेल जाना ही होगा। जेल भी मैंने ही बनाया है।

उन्होंने कहा कि सोरेन परिवार महाजनों से लड़ते लड़ते ख़ुद महाजन हो गए। उन्होंने कहा कि मोदी जी महिला गाँव ग़रीब किसान मज़दूर की चिंता करते हैं जबकि हेमंत को भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने की चिंता है।

उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन पैसे और परिवार के लिए राजनीति कर रही है। पैसे और परिवार के लिये एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम सब को संकल्प लेकर जाना है फिर से 2024 में केंद्र में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *