भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी रांची शाखा में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस

0

संस्था के चेयरमैन डॉ० शंभु प्रसाद सिंह ने किया रेडक्रॉस में झंडोत्तोलन

RANCHI:  भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी रांची शाखा रांची में विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया।

इस शुभ अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ० शंभु प्रसाद सिंह के द्वारा रेडक्रॉस में झंडोत्तोलन किया।

एवं उन्होंने लोगों में मानवता बनाये रखने का संदेश दिया।

तथा वाईस चेयरमैन आदर्श कुमार शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि रक्तदान, महादान है।

इस पर सभी लोगों को अपने स्तर से जागरूक कर रक्तदान करने पर बल दिया।

उक्त अवसर पर रेडक्रॉस के प्रागंण में रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वारथ जांच शिविर, फिजियोथेरिपी शिविर, ब्लड ग्रुप जाँच, ब्लड शुगर जाँच एवं सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया।

जिसमें बहुत से लोगों ने निःशुल्क ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर एव स्वास्थ जाँच का लाभ उठाया।

साथ ही कार्यकारिणी के द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया कि अगामी दिन रविवार से प्रत्येक सप्ताह सुबह 6 बजे से 8 बजे तक निशुल्क स्वास्थ जाँच शिविर रेडक्रॉस सोसाइटी, गोराबादी के प्रांगण में लगाया जायेगा।

इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य  रवि दत्त ने रक्तदान कर शुरूआत की।

तत्पश्चात अखिल भारतीय रौनियार वैश्य सभा के सदस्यों ने भी भारी संख्या में रक्तदान किया।

उपरोक्त अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष  आशुतोष कुगार, कार्यकारिणी समिति के सत्येन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार राय,

रवि दत्त, गुरदीप सिंह, संजय सिन्हा त्रिनयण कुमार अमित शर्मा,

सचिव, डॉ० हरमिन्दर सिंह, मेडिकल ऑफिसर एवं रेडक्रॉस के कर्मचारीगण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *