जल्दी ही हजारों की संख्या में शिक्षकों की नियुक्तियां भी होगी: मुख्यमंत्री

0

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नगर विकास विभाग के 47 सहायक अभियंताओं और वाणिज्यकर विभाग के 46 लिपिकों को सौंपा नियुक्ति पत्र 

RANCHI: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन के सभागार में नगर विकास विभाग के 47 सहायक अभियंताओं और वाणिज्यकर विभाग के 46 लिपिकों के नियुक्ति पत्र सौंपा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन के लिए आप सभी ने कड़ी मेहनत की है। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी नौकरी हर किसी का सपना होता है. पर आज सरकारी संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है।

राज्य में सत्ता संभालने के दो ढाई सालों तक कोरोना से लड़ना पड़ा।

उन्होंने मौके पर कहा कि झारखंड एक पिछड़ा राज्य है, इस राज्य को विकसित राज्यों की श्रेणी में ले जाना है और उसमें आप जैसे नवनियुक्त अभियंताओं और लिपिकों की भी बड़ी भूमिका होगी.

फिर राज्य को सूखे की चुनौती का सामना करना पड़ा। राज्य में नियुक्ति नियमावली नहीं थी।

इसके अलावा मामले कोर्ट कचहरियों में फंस जाते थे।

इन सबके बावजूद अब लगातार नियुक्तियां हो रही है।

हमलोगों ने पिछले कुछ समय में बीडीओ, सीओ, डीएसपी, शिक्षकों और कृषि पदाधिकारियों सहित कई विभागों में नियुक्तियां की है।

जल्दी ही हजारों की संख्या में शिक्षकों की नियुक्तियां भी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने निजी क्षेत्रों में भी 75 प्रतिशत सीटें झारखंड के बच्चों के लिए आरक्षित करने का नियम बनाया है।

मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने कहा कि किसी भी राज्य के लिये नियुक्तियां सतत् प्रक्रिया है।

यह हमलोगों के लिए इसलिए खास है कि राज्य अलग होने के बाद हम सालों तक कैडर बंटवारें में उलझे रहे।

अब मामले लगभग सुलझा लिए गए हैं और तेजी से नियुक्तियां हो रही हैं।

कार्यक्रम में श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना दाल, नगर विकास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे, वाणिज्य कर आयुक्त सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *